Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • अच्छी ख़बर : ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 536 बच्चों को उनके परिवारो से मिलवाया
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics

अच्छी ख़बर : ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 536 बच्चों को उनके परिवारो से मिलवाया

visionindia April 25, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

VIN : चंडीगढ़, ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस समय खाकी लोगों के घर की खुशियां लौटाने के अभियान में लगी है और सबसे दिलचस्प बात यह कि इसमें खाकी को हर दिन सफलता मिल रही है और किसी न किसी मां के आंसू फिर से खुशियों के आंसू में तब्दील हो रहे हैं। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआएं देते हैं। पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिख रहा है।

Also Read :- क्राइम : आज थारा भाई माणस मारैगा… देख ल्याे भाई वीडियो लाइव, गाेशाला मर्डर मामला

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश पुलिस द्वारा पहली अप्रैल से चलाया हुआ ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने तीन हफ्तों में ही तकरीबन 536 बच्चों को उनके परिवार तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है।

प्रदेश पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उन्हें बरामद करते हुए उनके परिजनों को सौंपने के अभियान में लगी है। स्टेट क्राइम ब्रांच के अंतर्गत कार्य करने वाली एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स कई वर्षों से खोये हुए बच्चों, व्यक्तियों, बाल भिखारियों, बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने का कार्य कर रही है।

डीजीपी हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल का कहना है कि पुलिस बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘ऑपरेशन मुस्कान‘ की सफलता हमारे पुलिस कर्मियों के समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ सभी हितधारकों के समर्थन और सहयोग का एक वसीयतनामा है। पुलिस लापता बच्चों का पता लगाते हुए उन्हें छुड़ाने और बाल तस्करी के संकट से निपटने के लिए अथक प्रयास करना जारी रखेगी।

Also Read :- पटाखे बजाने पर बुलेट का 32 हजार का काटा चालान, किया इपाउंड

तीसरे हफ्ते में परिवार से मिलवाये 212 बच्चे और 192 व्यस्क

प्रदेश पुलिस ने मिशन ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों और वयस्कों की तलाश कर उन्हें बरामद करते हुए उनके परिजनों को सौंपने के अभियान में लगी है। विगत 3 हफ्ते में प्रदेश पुलिस की मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे हफ्ते में ही सभी जिलों की और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के संयुक्त प्रयासों ने 212 बच्चे और 192 वयस्कों को उनके परिवार से मिलवाने में सफलता हासिल की है। उपरोक्त में जिला पुलिस द्वारा 177 बच्चों और एएचटीयू यूनिट्स द्वारा 35 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया है। तीसरे हफ्ते की कुल संख्या को मिलाकर अभी तक कुल 536 बच्चों और 493 वयस्कों को उनके परिवार से मिलवाया गया है।

पुरानी फाइलों पर भी हो रहा है कार्य, ढूंढे जा रहे है परिवार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थानों में गुमशुदा बच्चों की पुरानी फाइलों को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा हर थाना क्षेत्रों को तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह के निर्देशों को अमल में लाते हुए पुलिस ने शेल्टर होम में मुआयना करना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते तकरीबन 147 शेल्टर होम में जाकर जांच पड़ताल की है और काउंसिलिंग कर वहां रह रहे बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया है। शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों की बार बार काउंसलिंग करने से उनको परिवार या घर से जुड़ी बातें याद आ जाती है जिससे उनके परिवारों को ढूंढने में आसानी होती है।

कुल 472 बाल मजदूरों हुए रेस्क्यू, इस हफ्ते बचाये 209

प्रवक्ता ने बताया कि इस हफ्ते जिला पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने क्रमश: 97 व 112 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया है। वहीं अब तक इस महीने कुल 472 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया है। इसके अलावा, माता पिता की काउंसिलिंग भी करवाई गई है ताकि रेस्क्यू किये गए बच्चे दोबारा बाल मजदूरी में ना जाएँ। इसके अतिरिक्त जहां अब तक प्रदेश पुलिस द्वारा कुल 300 बाल भिखारियों को पुनर्वास करवाया गया है। वहीं इस हफ्ते की बात कि जाए तो कुल 117 बाल भिखारियों को रेस्क्यू किया गया है। बाल बिखरी में लिप्त बच्चे अक्सर रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड जैसे स्थान पर पाए जाते है, जहाँ से उनको रेस्क्यू कर शेल्टर होम्स में भेजा जाता है।

नाबालिगों को परिवार से मिलवाने में गुरुग्राम अव्वल, बालश्रम रेस्क्यू में पलवल आगे

प्रवक्ता ने बताया कि तीसरे हफ्ते में नाबालिगों को उनके परिवार से मिलवाने में जिला गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल आगे रहे। गुरुग्राम ने 27 बच्चे, 20 व्यस्क , फरीदाबाद ने 21 बच्चे, 16 वयस्क, कुरुक्षेत्र ने 26 बच्चे, 06 व्यस्क और करनाल ने 04 बच्चे, 22 वयस्कों को उनके परिवार से मिलवाया। बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने में तीसरे हफ्ते पलवल ने 35, कुरुक्षेत्र ने 18 और फतेहाबाद ने 15 बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की।

एएचटीयू पलवल ने जॉइंट ऑपरेशन में रेस्क्यू किये थे 28 बाल मजदूर

प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर पारिवारिक स्थिति के कारण नाबालिग बच्चे, मजदूरी करने लग जाते हैं। ऐसे एक केस में एएचटीयू पलवल की टीम ने एएसआई संजय भड़ाना ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी एंव लेबर इंस्पेक्टर के साथ जॉइंट ऑपरेशन में पलवल के कनीना में स्थित एक होटल से लेबर का काम कर रहे है तकरीबन 28 छोटे बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक थी। बच्चों से पूछताछ करने के बाद उनके माता पिता की जानकारी प्राप्त कर उनको सकुशल सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, ऐसे ही एक अन्य केस में एएचटीयू फतेहाबाद ने दुकानों पर काम करने वाले 3 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: 21 गावों की ख़राब सडक को लेकर योगराज शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जल्द समस्या का समाधान हो
Next: ओपी धनखड़ के काफिले में शामिल पीसीआर वैन से ट्रैक्टर की हुई टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d