पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम साँस। 4 दिन से अस्पताल में भर्ती से अकाली दल प्रमुख।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बाद ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।
About The Author














