हरियाणा के हिसार के अग्रोहा के नजदीक गाँव कनोह मंगलवार को देर शाम हुए डबल मर्डर मामले में अग्रोहा पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक पति पत्नी का आज मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
आपको बता दे की कन्नो गांव में डबल मर्डर हो गया। पति और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर हिसार पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। मृतका रेणू की दूसरी शादी गांव के ही रामचंद्र के साथ हुई थी।

मंगलवार शाम उस समय दहल उठा जब कुछ लोगों ने एक दंपती को खेत में दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि सुनने वाले की रूह कांप जाये. इस डबल मर्डर की जो वजह सामने आ रही है वो और हैरान करने वाली है
जानकारी अनुसार गांव कन्नोह में रेणु की शादी जसबीर के साथ हुई थी। शादी के बाद रेणु के दो बच्चे भी हुए। इसके बाद रेणु का अपने पति जसबीर के साथ मनमुटाव हो गया। रेणु ने अपने घर के सामने ही रहने वाले रामचंद्र से प्यार हो गया। तब उसने जसबीर से तलाक लेकर रामचंद्र से शादी कर ली। दोनों खेत में ही घर बनाकर रहने लगे।
आज जब वे गांव में शाम करीब साढ़े सात बजे गुजर रहे थे तो एक पिकअप गाड़ी में सवार चार लोगों ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से नीचे गिर गए। हमलावरों ने पहले रेणु को कुल्हाड़ी से काटा। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही रामचंद्र की हत्या कर दी। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हिसार पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। रेणु और रामचंद्र का यह अंतराजीतय विवाह था।