हरियाणा के अग्रोहा के पास लांधड़ी गांव में 29 वर्षीय युवक ने पत्नी की प्रेम प्रसंग के चलते तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला घर के पास ही एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी कारण से पत्नी का मर्डर किया गया। घटना सुबह करीब सवा 11 बजे की है।इस दौरान महिला के चेहरे पर कई वार किए गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्रोहा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को वह टीकाकरण करवाने के लिए गांव की पीएचसी में आई थी। रोशन लाल को इस बात का पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। उसने राज बाला को तेजधार हथियारों से काटा डाला। उसके बाद वहां से फरार हो गया।
करीब 29 वर्षीय मृतक महिला राजबाला की शादी रोशन लाल के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो अपने नाना के यहां रहता है। वह 4 माह की गर्भवती थी। राज बाला पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला पति से तलाक लिए बिना ही कई महीनों से पड़ोस के युवक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
गांव में हुई थी पंचायत
महिला जब युवक के साथ फरार हो गई थी तो उसके बाद वह अपने पति के घर के सामने ही रहने लग गई थी। गांव में इस मामले को पहले पंचायत भी हुई थी। जिसमें यह कहा गया कि दोनों रोशन लाल के घर के सामने की जगह कहीं ओर रहे, लेकिन वे वहीं पर रहने लगे। इसी बात से रोशन लाल रंजिश रखे हुआ था।
About The Author














