हरियाणा के हिसार के पुलिस महानिरीक्षक एडीजीपी श्रीकांत जाघव के मार्ग दर्शन में ‘निर्भया एक पुकार’ सामाजिक संस्था द्वारा हिसार के थानों महिला यौन उत्पीडऩ अधिनियम 2013 (पीओएसएच एक्ट)के प्रति जारुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को महिलाओं का उत्पीडऩ से बचाव कैसे किया जाए इस बारे में जानकारी दी गई।

निर्भया एक पुकार के अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने शरारिक, मानसिक, मौखिक, आर्थिक, यौन, सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक उत्पीडऩों के बारे में हिसार के थानो में जाकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं महिला थाने में भी पुलिस कर्मचारियों को इस बारे में जागरुक किया गया।

कुलबीर सिंह ने बताया उनकी संस्था द्वारा हिसार के आईजी श्रीकांत जाघव के मार्ग दर्शन में हिसार रेंज के सभी थानो में यह अभियान चलाया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान में थाना प्रभारियों का विशेष सहयोग रहा और सभी अधिकारियों ने संस्था को इसमें साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए वचनबद्ध है।
About The Author















2 thoughts on “निर्भया एक पुकार संस्था ने चलाया महिला यौन उत्पीडऩ रोकने के प्रति जागरुकता अभियान”
Comments are closed.