हरियाणा के हिसार के बहूचर्चित सोनाली मर्डर केस में आरोपी सुखविंदर को जमानत मिल गई है। सुखविंदर जेल से करीब 9 महीने बाद रिहा होगा। बुधवार को गोवा हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर की है।

सुनवाई के दौरान CBI और सुखविंदर के वकीलों के बीच बहस हुई। सीबीआई ने जमानत का विरोध किया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बहस मंगलवार को हुई थी, परंतु बहस पूरी न होने के चलते बुधवार को फिर से मामले पर सुनवाई हुई।
सुखविंदर के वकील सुखवंत सिंह दांगी ने बताया कि उसे जमानत मिल गई है। जमानत की शर्तें क्या होंगी, वह ऑर्डर मिलने के बाद ही बताया जा सकेगा। इससे पहले सुखविंदर को ड्रग्स केस में जमानत मिल चुकी है।
आपको बता दे की सोनाली फोगाट का गोवा में मर्डर हुआ था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।
सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
2 thoughts on “क्राइम : सोनाली मर्डर केस में बड़ी खबर, किसको मिली जमानत जानिए”
Comments are closed.