हरियाणा के भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के विधायक बेटे भव्य बिश्नोई की IAS परी बिश्नोई के साथ हुई सगाई।
बीकानेर जिले के नोखा के मुकाम में हुई सगाई। बिश्नोई समाज के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के तौर पर है मुकाम की पहचान। दोनो परिवारों के साथ साथ 700 से ज़्यादा लोग हुए शामिल। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक दूड़ा राम, रेणुका बिश्नोई और भव्य की दादी जसमा देवी भी हुई समारोह में शामिल हुए।

हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चन्द्रमोहन अपने भतीजे भव्य बिश्नोई की बिश्नोई समाज की परम्परागत रस्म ( रंग छानना ) कार्यक्रम IAS अफसर परी बिश्नोई के निवास स्थान पर अपने परिवार के साथ पहुँचे जहां पर बिश्नोई समाज की परम्परागत रस्म ( रंग छानना ) गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया था

उसके बाद परी बिश्नोई का पुरा परिवार राजस्थान स्थित बीकानेर के मुकाम में पहुँचे जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई की तरफ़ से राजस्थान स्थित बीकानेर के मुकाम में चाय पानी पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था

चन्द्रमोहन व कुलदीप की माता व पूर्व विधायक जसमा देवी, पत्नी रेणुका बिश्नोई सिमा बिश्नोई ने सामाजिक रीति रिवाजों को निभाते हुए नई बहू को आशीर्वाद दिया। साथ ही बिश्नोई परिवार की महिलाएं नई बहू परी बिश्नोई के साथ ढोल की थाप पर नाची।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के पौत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई के बेटे व हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चन्द्रमोहन के भतीजे और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की राजस्थान की IAS अफसर परी बिश्नोई के बिश्नोई समाज की परम्परागत रस्म ( रंग छानना )की रस्म सम्पन्न हो गई