हरियाणा के हिसार जिले नया गांव में 6 एकड़ गन्ने के खेतों आग लग गई। आग से गन्ने की तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेतो से गुजर रही 11 हजार केवी की तारे टूटने से आग लगी। दमकल की दो गाड़ियां व गांव के ट्रेक्टरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसान प्रविंद ने बताया कि करीब 6—7 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

नया गांव निवासी किसान प्रविंद ने बताया कि उसके दौलतपुर रोड़ स्थित सरकारी स्कूल के पास साढ़े 6 एकड़ मे गन्ने की फसल थी। उसके खेत से 11 हजार केवी की दो लाइन गुजरती है। सोमवार को करीब 4 बजे तेज हवा चलने से बिजली की तारे आपस में टकरा गई और तार टूटकर खेत में गिर गई जिससे खेत में आग लग गई।

2 घंटों में आग पर पाया काबू
किसानों ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल के पास करीब 20 एकड़ में गन्ने की फसल है लेकिन गावं के 10 ट्रेक्टरों व फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया। लेकिन करीब 6 एकड़ की तैयार फसल जल कर रखा हो गई।
किसान ने की मुआवजे की मांग
किसान प्रविंद्र सिंह ने बताया कि करीब 1 साल पहले गन्ने की फसल बोई थी फसल पककर तैयार थी आग लगने से 7 लाख रूपए का नुकसान हो गया। सरकार से अब मुआवजा देने की अपील करते है।