हरियाणा के हिसार के आदर्श नगर में दिन दहाड़े घर में चोर घुस गए। चोर घर से सोने—चांदी के आभूषण सहित नगदी चुराकर ले गया।इस दौरान घर में मौजूद महिला का चोर से सामना हुआ तो महिला चिल्लाई।इस चोर चाकू निकालकर महिला के गर्दन पर रख दिया। महिला किसी तरह से खुद को बचाकर कमरे खुद को बंद कर लिया। जिसके बाद एचटीएम थाना पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में दर्शनलाल ने बताया कि वह आदर्श नगर की गली न.3 में रहते है। मंगलवार को शाम 4 बजे वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गए थे घर के बाहर मेनगेट पर कुंडी लगाई थी। लड़के की बहू व छोटे बच्चे घर के प्रथम तल पर कमरे में सो रहे थे।
चोर ने बहू की गर्दन पर रखा चाकू
इस दौरान कमरे में सो रही पुत्रवधू को साथ लगते कमरे से तेज तेज आवाज सुनाई दी। पुत्रवधु को लगा कि कमरे में बंदर आ घुस गया। वह कमरे बाहर आकर दूसरे कमरे के दरवाजे पर जोर से डंडा मारा ताकि कोई बंदर है तो बाहर आ जाए। लेकिन एक युवक कमरे से बाहर आया तो पुत्रवधू जोर से चिल्लाई। जिसके बाद युवक ने उसकी की गर्दन पर चाकू लगा दिया। इस दौरान पुत्रवधू ने चोर को धक्का देकर पास वाले कमरे में भागकर चली गई और अंदर से कुंडी लगा दी।वही चोर घर से सामान लेकर फरार हो गए।
आभूषण के साथ ले गए जरूरी कागजात
दर्शनलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह और उसकी पत्नी घर पहुंचकर देखा तो प्रथम तल पर बने कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था अलमारी व लाकर में रखा सामान जांचने पर 2—3 तोले सोने के दो आभूषण,चांदी की दो जोड़ी पाजेब,1 चांदी की चैन व 11 हजार रूपए गायब मिले। इस दौरान चोर 3 बैक की पास बुक व चेकबुक के साथ साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट सहित शिक्षा से जुड़ी डिग्रियां भी साथ ले गए।
चोर सीसीटीवी में कैद
शिकायतकर्ता ने बताया कि आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों में देखने पर पता चलता है कि दो लड़के बाईक पर आए थे एक लड़का घर के बाहर खड़ा हो गया वही एक घर से सामान चोरी के लिए अंदर गया है। करीब 20 मिनट में चोरी वारदात को अंजाम दिया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 380,454 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।