Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • फर्जी कंपनी बना धोखाधड़ी करने के मामले में एक काबू,बाकी आरोपियों की तलाश जारी
  • Media - Vision india News

फर्जी कंपनी बना धोखाधड़ी करने के मामले में एक काबू,बाकी आरोपियों की तलाश जारी

visionindia May 10, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

थाना सदर हिसार पुलिस ने फर्जी कंपनी बना धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी अमृतसर, पंजाब निवासी पंकज अरोड़ा को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 420/406/467/468/471/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 251 दिनाक 30.03.2016 में गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज अरोड़ा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुंडावास निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ धोखाधडी से 9 लाख 81 हजार 81 रुपए ठगे थे। उपरोक्त अभियोग में पहले एक आरोपी अमृतसर निवासी रविश को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। अभियोग अंकित के उपरांत आरोपी पुलिस से बचने के लिए पंजाब की अलग अलग जगहों पर छिपता रहा। आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Job-Offer-Fraud
Job-Offer-Fraud


गौरतलब है कि सुंडावास निवासी सुरेंद्र सिंह चंदन नगर, बालशमंद रोड हिसार पर एमएस गुडविल टी एंड इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म थी। जिसमे वह चाय पैकिंग का काम करता था। 15.08.2014 को सुरेंद्र के पास आरोपी पंकज अरोड़ा और मदन गोपाल आए और इन्होने सुरेंद्र कुमार को बहुत सी कंपनियों का हवाला देकर सेल्समैन के तौर पर बहुत अच्छा अनुभव होने की बात कही। और कहा कि पंजाब में बहुत सी अच्छी पार्टियां है जिनसे हम आपका काम शुरू करवा देगें। पंकज अरोड़ा और मदन लाल दोनो आरोपियों ने सुरेंद्र कुमार की फर्म में बतौर सेल्समैन नोकरी ज्वॉइन कर ली।

6.09.2014 को उपरोक्त पंकज अरोड़ा और मदन लाल, सुरेंद्र कुमार के पास अमृतसर, पंजाब स्थित GL & son’s नामक फर्म के मालिक गुलज़ारी लाल को लेकर आए और कहा कि ये बहुत अच्छी फर्म है हम इसे अमृतसर में सुपर स्टॉकिस्ट बनाना चाहते है। GL & son’s नामक फर्म के मालिक गुलज़ारी लाल ने सुरेंद्र कुमार की कंपनी एमएस गुडविल टी एंड इंडस्ट्रीज के खाते में बतौर सिक्योरिटी 2 लाख रुपए भेजे। जिस पर सुरेंद्र कुमार ने 19 लाख 39 हजार 966 रुपए का मॉल GL & son’s नामक फर्म को अमृतसर भेजा और 58 हजार 760 रुपए कमीशन और गोदाम के किराए के लिए भेजे।

इसके बदले में GL & son’s नामक फर्म ने सुरेंद्र कुमार को कंपनी को 10 लाख 17 हजार 758 रुपए की पेमेंट की और एक अन्य फर्म के बिल भेज दिए। बाकी पेमेंट का समय आया तो कुछ समय बाद देने का बहाना कर आरोपी गोलमाल करते रहे। जांच में सामने आया कि जिस फर्म के बिल भेजे गए उस नाम की कोई फर्म थी ही नहीं। इस तरह से आरोपियों ने सुरेंद्र कुमार की फर्म से 9 लाख 81 हजार 81 रुपए की धोखाधडी की। सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया था।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की रेड, होटल मालिक सहित 6 काबू
Next: आज का राशिफल, बृहस्पतिवार 11 मई 2023

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d