Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • ‘रखता नहीं किसी से अब कोई वास्ता भी, अपने में सब हैं डूबे ये कैसी जिंदगी है’
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Politics

‘रखता नहीं किसी से अब कोई वास्ता भी, अपने में सब हैं डूबे ये कैसी जिंदगी है’

visionindia May 11, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हरियाणा के हिसार के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक सेठी के संयोजन में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत पूनम मनचंदा ने मां शारदे की वंदना से की। मंच संचालन वरिष्ठ साहित्यकार नीरज कुमार मनचंदा ने किया। नवोदित कवयित्री रिया नागपाल ने ‘दिल में लिए दर्द हम मुस्करा के चला करते हैं, कौन सुनेगा हमारी दर्द भरी दास्तां यह सोचकर हम अपना मुँह बंद कर लिया करते हैं’ सुनाकर सबकी तारीफ पायी। कवयित्री डिम्पल सैनी ने अपनी बेहतरीन रचना ‘कभी यूँ भी तो हो… कि किसी कमीज पर बटन टांकने जितना सरल हो, डायरी के किसी कोने में अंतिम पलों सरीखे वाक्य बगैर कांपे इन उँगलियों से लिखे जाये’ से सभी का दिल जीत लिया।

कवयित्री पूनम मनचंदा ने अपनी गजल ‘रखता नहीं किसी से अब कोई वास्ता भी, अपने में सब हैं डूबे ये कैसी जिंदगी है, देने से ही तो मिलती खुशियाँ यहाँ जहां में, गर कायदा न माना गायब हुई खुशी है’ सस्वर सुनाकर सराहना पायी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गीतू धवन भूटानी ने अपनी रचना ‘नहीं कोई जो हो मोम सा कोमल, सब तेरे शहर में है पत्थर से, हाथ में लिए फिरते थे जो रबाब, नहीं देखें फिर वो मस्त कलंदर से’ सुनाकर सबकी वाह वाही पायी।

वरिष्ठ साहित्यकार अनिता जैन ने अपनी गजल ‘मन समझाया जा सकता है, सब्र दिलाया जा सकता है, प्रेम डगर से ही हर दिल में, आया जाया जा सकता है’ के माध्यम से खुशबू बिखेरी। गजलकार नीरज कुमार मनचंदा ने ‘मेरे जज्बात पे जब से तेरा पहरा निकल आया, लगा मुझको परायों में कोई अपना निकल आया ’ सुना सबकी तालियाँ बटोरी। कवि वीरेन्द्र सैनी ने अपनी गजल ‘पूस के बादल से आदमी हैं दोस्तों, सुना कृष्ण नानक की जमीं है दोस्तों, रात भर शबनम टपकी फलक से, आफताब की आंखों में नमी है दोस्तों’ सुनाकर सबका मन मोह लिया।


संयोजक अशोक सेठी ने अपनी रिश्तों की उदासीनता पर तंज कसती हुई अपनी रचना ‘किसको आजाज दें किसका लें नाम, आदमी हमें पीपलों से लगे’ प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर कमल भूटानी, विजय नागपाल, विजय वर्मा, देवराज ठाकुर, रंजीत राजपाल और दीपक जोशी उपस्थित रहे। संयोजक अशोक सेठी ने सभी उपस्थित कवियों और उपस्थित सज्जनों का एक शानदार काव्य गोष्ठी के लिए आभार व्यक्त किया।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: इतिहास में आज, बृहस्पतिवार 11 मई 2023
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को आरक्षण देने पर जताया आभार

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d