हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में वर्ष 2022 में पड़ोसी द्वारा पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एडीजे राजेश कुमार मेहता की अदालत ने दोषी मनी को 20 साल की सजा सुनाई है। कार्ट ने आरोपी मनी को 14 मई को दोषी करार दिया था। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर 12 सितंबर 2022 को महिला थाने में केस दर्ज किया गया था।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि वे दोनों बहनें एक ही घर में शादीशुदा हैं। उसकी 5 साल की बेटी व 3 साल का बेटा है। 12 सितंबर 2022 को करीब तीन बजे दोपहर को उसकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोसी मनी के घर खेलने गई थी। उसने अपने बहन से कहा कि उसकी बेटी को पड़ोसी के घर से ले आए। जब उसकी बहन उसकी बेटी को लेने गई तो देखा कि मनी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।उसकी बहन बेटी को घर लेकर आई और बेटी सारी घटना के बारे में बताया।इसके बाद वह बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंची।
About The Author














