एपैक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर के मनोविज्ञान विभाग की ओर से कलाकार सोनू सूद की उपस्थिति में उनके द्वारा डॉ. नीतू सिंह सुपुत्री कामरेड सुरेन्द्र मान को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपाधि महिलाओं के बीच जीवन संतुष्टि के सहसम्बंध के रुप में तनाव, समायोजन और पारिवारिक वातावरण का अध्ययन विषय पर शोध के लिये दी गई।

उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. किरण महेश्वरी के निर्देशन में पूर्ण किया है। का. सुरेन्द्र मान सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा जिला हिसार के पूर्व प्रधान हैं तथा विभिन्न जन संगठनों से जुड़े हुए हैं।

डॉ. नीतू सिंह की माता कमला मान व पिता सुरेन्द्र मान ने बताया कि सुपुत्री डॉ. नीतू सिंह ने एमएससी की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से की थी। उनकी सुपुत्री द्वारा पीएचडी करना उनके लिये गौरव की बात है क्योंकि परिवार में पहली बार किसी सदस्य ने यह उपाधि प्राप्त की है जोकि बहुत गर्व की बात है। इस समय डॉ. नीतू सिंह सेंट विल्फे्रडस कॉलेज, एसीएस पनवेल, नवी मुंबई में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।