हिसार के सेक्टर 16—17 के रहने वाले अभिनव सिवाच ने UPSC की परीक्षा में 12वां रैंक हासिल किया है। अभी वे दिल्ली साउथ एसडीएम हैं। इससे पहले टोहाना में नायब तहसीलदार भी रहे चुके हैं। उनका परिवार फिलहाल हिसार और गुरुग्राम में रह रहा है। पिता सतबीर सिवाच फिलहाल गुरुग्राम में DETC हैं। 933 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी थी।

अब रैंक के अनुसार सभी प्रतिभागियों को IAS-IFS, इंडियन पुलिस सर्विस व सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए और बी की सर्विस दी जाएगी। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनव सिवाच ने बीटेक और MBA करने के बाद वर्ष 2018 में कोलकाता में मल्टीनेशनल कंपनी जॉइन की। यहीं से उसने अपने करियर की शुरुआत की थी। वे कंपनी में सलाहकार थे। 3-4 साल पहले UPSC की तैयारी के चलते उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी थी।