हरियाणा में हिसार के आजाद नगर में बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने की वजह से दुकानदार घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सुबह बारिश की कीचड़ लगने से शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले की घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है।

आजाद नगर के विनोद कुमार ने बताया कि भावना कालोनी का सन्नी दो मोटरसाइिकलों पर सवार होकर उसकी दुकान पर आए। पहले तो आते ही उसने ईंट मारी। इसके बाद उसने साथियों के साथ उसकी दुकान के अंदर आकर उस पर फायर कर दिया। पिस्तौल के छर्रे उसे लगे। उसके छोर मचाने और आसपास के लोगों के इक्ट्ठा हो जाने के बाद हमलावर मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सन्नी सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
About The Author














