श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में आज सायं परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के कर कमलों द्वारा स्थानीय विकास नगर, बरवाला रोड (सामने गुजवि गेट नम्बर एक) में नवनिर्मित श्रीकृष्ण कृपा सेवा धाम (मंदिर) में श्रीश्रीकृपा बिहारी (युगल सरकार) की चल प्रतिमा स्थापना स्थापित की गई व उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं को आर्शीवचन भी दिये। स्वामी ज्ञानानंद महाराज का मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर विकास नगर वासियों व साधकों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।

समिति के अध्यक्ष सतीश मेहता ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के अवसर पर नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, तरूण जैन, रवि सैनी, जी.सी.नारंग, ब्रह्म नागपाल, दयानंद बैनीवाल, जवाहर गांधी, संजय ग्रोवर, ओमप्रकाश असीजा, डॉ. मोहन तनेजा, पं. कृष्ण कपिल, हरिसिंह बैनीवाल, अमर सिंह यादव, संजय ढींगरा,

महेश सचदेवा, राम दास चावला, लव कुमार सेठी, धीरज मदान, भीम महाजन, जगत नारायण, संजय वलेचा, बंटी ग्रोवर, श्यामसुंदर ठकराल, सुमन बत्रा, लक्की खट्टर, जोगिंद्र वर्मा, पवन सिंगला, राजेंद्र चहल, दीपक सरदाना, संजय गाबा सहित श्रीकृष्ण कृपा परिवार हिसार के सभी साधकों ने बड़े ही उल्लास के साथ श्री कृपा बिहारीजी के दर्शन किये।
About The Author














