Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • दुष्यंत चौटाला की मजबूती में अहम भूमिका निभाएगा नलवा हलका : चौटाला
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics

दुष्यंत चौटाला की मजबूती में अहम भूमिका निभाएगा नलवा हलका : चौटाला

visionindia June 1, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने नलवा हलका में एक दिवसीय तूफानी दौरा कर हलके के 6 गांवों में जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने हलके के लोगों की समस्याओं व मांगों को सुनकर उन्हें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के संज्ञान में लाकर तुरन्त कार्यवाही की बात कही। नलवा हलका के मंगाली, नलवा, बूरे, गावड़, सरसाना व मात्रश्याम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस व अन्य विरोधी पार्टियों पर जमकर प्रहार किया। दिग्विजय सिंह के पहले 31 मई को निर्धारित कार्यक्रमों के बजाय एक दिन स्थगित होने के बावजूद भी उमड़ी भीड़ से दिग्विजय सिंह चौटाला काफी गद-गद नजर आए। विशेषतौर पर नलवा गांव में तो जनसभा ने रैली का रूप ले लिया। इतने सफल आयोजन को लेकर दिग्विजय चौटाला ने पार्टी के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह व नलवा हलका कार्यकारिणी की पीठ भी थपथपाई।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमें मिशन दुष्यंत 2024 को हर घड़ी, हर पल याद रखना है। आज नलवा हलका में आप लोगों के प्यार और समर्थन को देखकर स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यह सीट हम निश्चित तौर पर जननायक जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाला की मजबूती के लिए हम सब मिलकर उनकी झोली में डाल देंगे।  इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह चौटाला का नलवा हलका में आने पर हार्दिक अभिनंदन किया और जनसभाओं में उमड़ी भीड़ का आभार व्यक्त किया। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अब तक नलवा हलका से चुने गए किसी भी जनप्रतिनिधि ने पुरजोर तरीके से हलके की आवाज को बुलंद नहीं किया। अब कुछ बाहरी लोग नलवा को कमजोर समझ कर यहां भ्रम फैला कर पांव पसारने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए नलवा के हकों की आवाज उठाने के लिए हमें मिलकर हलके में मजबूत फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिन रात इस चीज पर काम करते हैं कि जनसाधारण के जीवन की मुश्किलों को कैसे जल्द ठीक हल किया जाए।

जनसभाओं में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भयाण, जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद, जिला अध्यक्ष अमित बूरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दलबीर धीरणवास,  राजमल काजल, राममेहर जोगी, हलका अध्यक्ष अनूप धनखड़, धर्मसिंह कसवां, शमशेर सरपंच मात्रश्याम, जगदीश बालावास, डॉ. अमित पिलानिया, महिला जिला अध्यक्ष राधिका गोदारा, महिला हलका अध्यक्ष सुमित्रा मंगाली, इनसो जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस, भीम ज्याणी, रमेश बैनीवाल, जयप्रकाश गोयल, प्रदीप मलिक, बबलू बिंदल बूरे, भरथा सरसाना, सुनील साईं, कृष्ण बासड़ा गोविंद लाल बिश्नोई, रघबीर भांभू, संदीप शर्मा, रमेश धायल, सतीश बासड़ा आदि दिग्विजय सिंह चौटाला के साथ रहे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: इतिहास में आज, बृहस्पतिवार 01 जून 2023
Next: एडीजीपी टीम ने हिसार हांसी व जींद में की छापेमारी,भरे सैम्पल कार्रवाई जारी

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d