Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • हर क्षेत्र के समान विकास को लेकर प्रयासरत जेजेपी, मिशन- 46 को हासिल करने पर हर वायदा- चौटाला
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • World

हर क्षेत्र के समान विकास को लेकर प्रयासरत जेजेपी, मिशन- 46 को हासिल करने पर हर वायदा- चौटाला

visionindia June 21, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला ने नारनौंद हल्के के ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि जेजेपी हर क्षेत्र के समान विकास को लेकर प्रयासरत है। डॉ अजय सिंह चौटाला व पंचायत मन्त्री देवेंद्र बबली बुधवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंघवा खास, मदन हेड़ी, सीसर, गैबीनगर, कोथ खुर्द, सिसाय, सिंधड़ व गुराना मे ग्रामीणों से मिलें। जेजेपी जिलाध्यक्ष अमित बूरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों में जेजेपी कार्यकर्ता पूरे उत्साह में नजर आए। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि नारनौंद हल्के की जनता ने बुरे से बुरे वक्त में भी उनका साथ दिया है और उन्होंने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ चौटाला ने कहा कि जेजेपी का अगला लक्ष्य मिशन 46 है क्यों कि प्रदेश के समुचित विकास के लिये 46 का जादुई आंकड़ा प्राप्त करना अतिआवश्यक है।

उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस दिन जेजेपी के 46 विधायक होंगे तो जेजेपी अपने घोषणा पत्र में किये गए हर एक वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने एक सांसद के तौर पर अपनी अद्वितीय कार्यशैली से हिसार का नाम पूरे देश मे चमकाया था और आज गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनकल्याण के कार्य करने में निरन्तर लगें हुए है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग अपना संगठन नही बना पाये, उनके द्वारा सरकार बनाने का दावा करना हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस के कुशासन को लोग अब तक भूले नही है। इस मौके पर प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में पारदर्शिता के साथ समान विकास करवाना जेजेपी की प्राथमिकता है। पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश की लगभग सभी पंचायतों से विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव सरकार के पास आ रहे है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रदेश के विकास को लेकर सकारात्मक सोच से  विपक्षी पार्टियों में अपने अस्तित्व को लेकर घबराहट का माहौल बना हुआ है। इसी कारण विपक्षी पार्टियां जेजेपी के खिलाफ अनर्गल व बेबुनियाद टिप्पणी करती घूम रही है। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव व खादी बोर्ड के चैयरमेन राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, प्रभारी मास्टर तारा चन्द, डॉ अजीत सिंह, सुनील मूंड, जिला पार्षद राजेन्द्र चहल, अनिल शर्मा, सजन लावट, धर्मबीर सिहाग, दलबीर धीरनवास, छन्नो देवी, वीरेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश खरबला, सिल्क पुनिया, शिव कुमार कुलाना, अमरजीत मलिक, राम कुमार भट्ट, सेवा पति पानु, ईश्वर सिंघवा, सुभाष बेरवाल, ओम प्रकाश सरपंच, प्रदीप सरपंच, मनीष बेरवाल, कुलबीर ढिल्लू, एडवोकेट प्रदीप लोहान सहित काफी संख्या में जेजेपी पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: इतिहास में आज, बुधवार 21 जून 2023
Next: योग से पूरे विश्व में ओ३म् का परचम लहराया – ईश आर्य

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d