Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • योग से पूरे विश्व में ओ३म् का परचम लहराया – ईश आर्य
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

योग से पूरे विश्व में ओ३म् का परचम लहराया – ईश आर्य

visionindia June 21, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार प्रेक्षावाहिनी हिसार ने जिंदल हाउस में युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के सुशिष्य तपोमूर्ति मुनिश्री पृथ्वीराज के सानिध्य में आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। प्रेक्षावाहिनी के सदस्यों ने प्रेक्षा गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिसार योगशाला फाउंडेशन के सदस्य भूपेंद्र कुमार, पवन गोस्वामी, पूजा यादव, आर्यन भ्याण ने सभी को योगाभ्यास करवाया व आसान प्राणायम इत्यादि से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। योगशाला फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने योगाभ्यास कर रहे एक-एक साधक को योग की सही विधि समझाई। योग में एमएससी कर रही वैशाली तायल ने साधकों को मर्म थैरिपी (एक्युप्रैशर प्वाईंट) के बारे में बताया।


इस अवसर पर मुनिश्री पृथ्वीराज ने बताया कि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, भावात्मक  संतुलन रखता है। योग को जानने से पहले हमें अपने श्वास को जानना होगा। उल्टा श्वास हमारे शरीर के भीतर अनेक व्याधियों को जन्म दे देता है। सांस लेने की सही प्रक्रिया योग का प्रथम चरण है। हमने श्वास को जान लिया तो हम अपने बीमारियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। नियमित योग करने वाले व्यक्तियों के लिए योग एक सुंदर तरीका और स्वस्थ जीवन जीने की कला तथा विज्ञान है। योग शरीर और मन को नियंत्रित कर उनमें नए उत्साह और आंतरिक ऊर्जा का संचरण करता है। जीवन शैली को बदलने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। पूरे विश्व भर के लोगों के लिए योग के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए हर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अंगीकृत करने के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आम सभा में आह्वान किया था।

योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है। योग की शुरूआत भारत में पूर्व वैदिक काल से हुई मानी जाती है। योगीराज कृष्ण, भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध ने इसे अपनी तरह से विस्तार दिया। सुख-दुख, लाभ-हानि, शीत-ऊष्ण में सम भाव रखना भी योग है। योग व्यक्ति के लिए सर्वांगिण विकास में सहायक है। यदि व्यक्ति योग को अपने जीवन से जोड़ ले तो वह स्वस्थ सुखी जीवन जी सकता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का महत्व तभी है जब हम इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मात्र एक दिन योग दिवस मना लेने व औपचारिकता से इसका कोई लाभ नहीं होगा।


प्रेक्षा वाहिनी संवाहिका सुमन जैन ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग का ही एक प्रारूप है प्रेक्षा ध्यान। प्रेक्षा ध्यान वह तपस्या है जिसके द्वारा हम खुद को समझते हैं, जानते हैं और पहचानते हैं। उन्होंने मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के स्वास्थय के लिए मंगल कामना की तथा कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए श्रीमती सावित्री जिंदल का भी धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में सत्यपाल शर्मा ने योग पर कविता का संगान किया। हिसार योगशाला फाउंडेशन की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री गौरव जैन, अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष राजकुमार जैन, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री रवि सिंघल सहित सभी संस्थाओं ने उत्साहपूवर्क भाग लिया।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: हर क्षेत्र के समान विकास को लेकर प्रयासरत जेजेपी, मिशन- 46 को हासिल करने पर हर वायदा- चौटाला
Next: 1857 की क्रांति, दास्तान से अंबाला में दिखाई गुमनाम नायकों की कहानी

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d