Skip to content
June 4, 2025
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वनस्पति उद्यान में नवग्रह वाटिका का किया उद्घाटन
  • Business
  • Daily Rashifal
  • Haryana
  • Health
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनस्पति उद्यान में नवग्रह वाटिका का किया उद्घाटन

visionindia June 5, 2024

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नवग्रह वाटिका का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने नवग्रह वाटिका में नौ गृहों पर आधारित लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया।
प्रो. काम्बोज ने नौ गृहों के धार्मिक आधार पर लगाए गए पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस ग्रह के लिए कौन सा पौधा शुभ है। कौन से ग्रह को शांत करने के लिए किस पौधे की लकड़ी और पत्तों का प्रयोग किया जाता है। उसी के अनुसार वाटिका में पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पौधों के धार्मिक महत्व को बताने वाली ये नवग्रह वाटिका विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान में बनाई गई है ताकि वाटिका में आने वाले नागरिकों को गृहों से संबंधित पौधों के महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि बृहस्पति गृह के लिए पीपल, बुद्ध गृह के लिए अपामार्ग, केतू के लिए कुश घास, शुक्र के लिए गूलर, सूर्य के लिए ऑक, शनि के लिए शमी, चन्द्र के लिए प्लाश, मंगल के लिए खैर व राहु के लिए दूब घास का पौधा सर्वोतम माना गया है।


कुलपति ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है ताकि प्रत्येक नागरिक बरसात के मौसम में विभिन्न प्रजातियों के अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करे। मानव जीवन में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। वृक्षों से एक ओर जहां इमारती लकड़ी मिलती है वहीं दूसरी और पेड़-पौधें विभिन्न प्रकार की औषधियों बनाने में भी प्रयोग किए जाते हैं।

क्या है इन पौधों का धार्मिक महत्व


मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि सभी नवग्रह वाटिका में ग्रहों के अनुसार एक-एक पौधा लगाया गया है। इन पौधों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों व हवन-पूजन के दौरान भी किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय एवं भू-दृश्य संरचना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पीपल: पीपल की पूजा की जाती है। अपामार्ग: हवन में इसकी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। बुध ग्रह की शांति के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। कुश: इस पौधे से बने छल्ले को हवन-पूजन के दौरान ऊंगली में पहना जाता है। कुश के आसन का प्रयोग भी होता है। गूलर: इसकी लकड़ी का उपयोग शुक्र ग्रह की पूजा में किया जाता है। ऑक: ऑक को मदार भी कहा जाता है। पूजन कार्यक्रम में इसका उपयोग किया जाता है। शमी: शमी वृक्ष पर जल चढ़ाने से शनि ग्रह की शांति होती है। इसकी पत्तियों भगवान शिव पर भी चढ़ाया जाता है। प्लाश: हवन और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में इसके पत्तों और लकड़ी का उपयोग होता है। खैर: इस पौधे को आराध्य माना जाता है। इसकी छाल को घिसकर बनाए गए लेप को पूजन में प्रयोग किया जाता है। दूब घास: इसका उपयोग प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

visionindia

See author's posts

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Continue Reading

Previous: Why local US newspapers are sounding the alarm
Next: जेपी को जीत दिलवाने में कार्यकर्ताओं ने निभाई विशेष भूमिका : अनिल मान

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d