हिसार : ऑल इण्डिया सोनिया गांधी एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. एम.सी. ऋषि बिश्नोई ने रोहतक के विरेन्द्र सिंह गुलिया को राष्ट्रीय संगठन सचिव, करम सिंह मुंढेरी जिला कुरूक्षेत्र को राष्ट्रीय सचिव, दामला जिला यमुनानगर की लाजो देवी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, जिला होशियारपुर के सं0 स्वरूप सिंह पंडोरी को प्रदेशाध्यक्ष पंजाब नियुक्त किया है। उपरोक्त सभी का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए है।

गुलिया को हरियाणा के रोहतक, झज्जर, सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल छह जिलों का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। करम सिंह को यमुनानगर, अम्बाला, कैथल, करनाल, पानीपत, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, जीन्द, सिरसा, फतेहाबाद का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। गांव दामला जिला यमुनानगर की श्रीमती लाजो देवी को ऑपन प्रभारी रखा गया है।
ऑल इण्डिया सोनिया गांधी एसोसिएशन उत्तरी भारत के जोन अध्यक्ष विकास कुमार ने गांव सोन्टी के राजबीर को प्रदेश उपप्रधान हरियाणा एवं प्रदेश प्रभारी अम्बाला, कुरूक्षेत्र के बलवान सिंह को प्रदेश उपप्रधान एवं प्रभारी कैथल व करनाल, कुरू़क्षेत्र के रामकुमार को प्रदेश संगठन सचिव, गांव दामला जिला यमुनानगर के कंवरपाल सिंह को प्रदेश उपप्रधान एस.सी./बी.सी., संगोही के शेर सिंह को जिला प्रधान एस.सी./बी.सी. करनाल, सिलोचना देवी को ब्लॉक प्रधान महिला विंग लोहारू, अमित ठेकेदार को ब्लॉक प्रधान यूथ विंग बवानी खेड़ा, मुकेश कुमार को जिला प्रधान युवा विंग यमुनानगर, रजभान बवानी खेड़ा को प्रदेश महासचिव हरियाणा, रचना पिल्लूखेड़ा को जिला प्रधान महिला विंग जीन्द, अजय पिल्लूखेड़ा को जिला प्रधान यूथ विंग जीन्द, जिला यमुनानगर की रजनी देवी सुढाल गांव को प्रदेश सचिव हरियाणा, गांव दामला के कंवरपाल जिला यमुनानगर को प्रदेश उपप्रधान एससी/बीसी हरियाणा, सुढाल गांव के दलीप कुमार को ब्लॉक प्रधान यमुनानगर नियुक्त किया है।
About The Author














