Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • नीट परीक्षा परिणाम में घोटाला करके युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़ : खोवाल
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

नीट परीक्षा परिणाम में घोटाला करके युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़ : खोवाल

visionindia June 10, 2024

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हिसार : मेडिकल एवं इससे संबंधित विभिन्न कोर्सों में दाखिले लिए हाल ही में आयोजित किए गए नेशनल इलिजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में घोटाले पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि लाखों युवा दिन-रात मेहनत करके नीट की परीक्षा देते हैं। वे इस बात का इंतजार करते हैं कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और निष्पक्ष व पारदर्शी परिणाम मिलेंगे। इसके विपरीत नीट के परिणाम में घोटाला करके लाखों युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया गया है। खोवाल ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला सत्ताधारी पार्टी के दिग्गज नेताओं की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। दअरसल भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा कायम कर रही है।


एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि इस बार नीट में रिकॉर्ड 67 युवाओं ने टॉप रैंक हासिल किया है। इससे पहले एक या दो परीक्षार्थी ही टॉपर होते थे। एनटीए द्वारा परीक्षा परिणाम की तिथि 14 जून निर्धारित की गई थी लेकिन जानबूझकर लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन 4 जून को नीट का रिजल्ट जारी किया गया। टॉपर परीक्षार्थियों में कई टॉपर एक ही परीक्षा केंद्र के हैं। इतना ही नहीं नीट की परीक्षा में हर प्रश्न चार अंक का होता है। इसके बावजूद कई बच्चों के 718-719 अंक दिए गए। इतनी विषमताओं व अनियमितताओं के बावजूद भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। नीट परीक्षा घोटाले को लेकर लाखों विद्यार्थी व कोचिंग सेंटर आंदोलन कर रहे हैं, धरने व प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

एडवोकेट खोवाल ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2024 के परिणाम में गड़बड़ी की जांच के लिए अपने ही गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन को जांच पैनल का अध्यक्ष बना दिया है। इस निर्णय से स्पष्ट हो जाता है कि परीक्षा घोटाले में भाजपा सरकार की मिलीभगत है और अपने चेहतों को फायदा पहुंचाने के लिए लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खोवाल ने कहा कि परीक्षा घोटाला व नौकरी भर्ती घोटाला सहित कई घोटाले भाजपा सरकार में हो चुके हैं लेकिन हर बार जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा घोटाले की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होनी चाहिए। खोवाल ने कहा कि परीक्षार्थियों को न्याय दिलवाने के लिए यदि कानूनी सहायता की आवश्यकता हुई तो हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट इसके लिए तैयार है।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: ऑल इण्डिया सोनिया गांधी एसोसिएशन के पदाधिकारी नियुक्त किये …
Next: सुन्दर नगर प्रबंधक कमेटी ने बैठक कर जानी कॉलोनी वासियो की समस्याएं

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d