रविवार को सुन्दर नगर मे स्तिथ पार्क मे सुन्दर नगर प्रबंधक कमेटी द्वारा सांय 5 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे कॉलोनी के महिलाओ और पुरुषो ने काफ़ी संख्या मे अपनी उपस्थिति दिखाई। इस बैठक का प्रमुख मुद्दा कॉलोनी में होने वाली समस्याओं को दूर कैसे करें पर चर्चा की गयी।

ये है समस्याएं ...
1. हाल ही कॉलोनी में हुए ट्रैक्टर ट्राली द्वारा 12 साल के बच्चे की मृत्यु के बारे मे चर्चा की गयी की। कॉलोनी प्रधान ने आर्थिक रूप से सहायता के लिए सभी कॉलोनी वासियों से आग्रह किया और भविष्य में ऐसी घटना से सचेत होने के लिए विशेष रूप से आग्रह किया।
2. CCTV लगवाने बारे मे सुझाव लिए गए और जल्द ही जगह चिन्हित करने बारे मे विचार किया और प्रधान व मेंबर्स ने मकान मालिकों से CCTV में लगने वाली बिजली की सहायता करने का आग्रह किया।
3. ब्रेकर बनाने के लिए डेंजर पॉइंट्स चिन्हित करने के लिए विचार किया गया।
4. तेज़ गति मे चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की चर्चा की गयी।और साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि अपने छोटे नाबालिक बच्चों को कोई भी वाहन आदि ना दे।
5. कॉलोनी में होने वाली चोरियों पर रोक लगाने हेतु संबंधित पुलिस चौकी को कॉलोनी मे निरंतर रूप से गश्त लगाने के लिए निर्देश दिए जायेगे।
6. कॉलोनी के प्रमुख गेटों का नवीनीकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा जिससे कॉलोनी की सुंदरता में इजाफा होगा।
7. ग्रीन बेल्ट के साथ लगते खड़े कंडम वाहनों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा और वहां पर हो रहे रिपेयरिंग कार्यों को भी सख्ती से बंद करवाया जाएगा।
8. पर्यावरण को सुधारने की स्थिति में इस मानसून में वृक्षारोपण की मुहिम को चलाया जाएगा।

बैठक के अंत में प्रधान कैलाशों देवी ने सभी कॉलोनी वासियो से हाथ जोड़ कर आभार जताते हूए कहा की इस बैठक मे जिस भी समस्या की चर्चा हुई है वह जल्द से जल्द सुलझा दी जाएगी। मैं विशेष रूप से सभी कॉलोनी वासियों से आग्रह करती हूं कि आपसी द्वेष भूलकर इस मीटिंग में आए और अपनी समस्याएं रखें। प्रधान कैलाश देवी ने यह भी कहा कि अगली मीटिंग से पहले काफी हद तक सुधार करवाया जाएगा और अगली मीटिंग की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। इस बैठक मे कॉलोनी से प्रधान कैलाश देवी, उपप्रधान सुनीता छाबड़ा,मेंबर सीताराम सैनी, मेंबर प्रदीप कुमार/विजेंदर सिंह, मेंबर स्वर्णलता, पूर्व एम .सी कमला बंसल,पूर्व प्रधान रामकुमार (अली शेर),पूर्व प्रधान धर्मवीर, राजकुमार बेनीवाल,बीर सिंह,चंद्रभान वर्मा,हेमराज यादव , संजीव शर्मा,हव्वा सिंह पानू, राजेंद्र पटवारी,सुरेंद्र चिल्लर,सुरेंद्र शर्मा,सुलेख व राजीव एडवोकेट, बीमला तोमर एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति व गणमान्य पुरुष उपस्थित थे।
About The Author














