सांझा प्रयास चेरिटेबल फाउंडेशन संस्था के सदस्य मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया से निगम कार्यालय में मुलाकात की। संस्था के सदस्यों ने निगम क्षेत्र में वॉल पेंटिंग करने के लिए निगमायुक्त को ज्ञापन दिया। इस दौरान आशिष जोशी, गगन शर्मा आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहें। संस्था के सदस्यो ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षो से कूड़े के प्वाइंट खत्म करना, गरीब लड़कियों की शादी करवाना, बल्ड डोनेशन कैंप लगाना, शहर की दीवारों पर सुंदर-सुंदर कलाकृति बनाना व शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाने का कार्य निरन्तर कर रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम संस्था को पेंटींग बनाने की अनुमति देता है तो संस्था निःशुल्क शहर की दीवारों पर सुंदर-सुंदर कलाकृति बनाने का कार्य करेगी। जिससे शहर के सौंदर्यीयकरण में अहम योगदान होगा।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सांझा प्रयास चेरिटेबल फाउंडेशन संस्था बालसमंद रोड हिसार के सदस्य मुझसे मिले है। जो शहर की दीवारों पर निशुल्क सुंदर पेंटिंग बनाना चाहती है। इस कार्य के लिए संयुक्त आयुक्त बेलीना की अगुवाई में एक कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जगह मिलते ही वॉल पेंटिंग के लिए अनुमति दे दी जाएगी।
About The Author














