हरियाणा के हिसार की एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की को पड़ोस में रह रहा लड़का रात को बहला फुसलाकर ले गया। नाबालिग के परिजनों के अनुसार लड़का नशेड़ी है और वह रात को उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ भिवानी ले गया। इस दौरान उसकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया गया। जिससे वह बेसुध हो गई।लड़की के पिता ने लड़के पर बेटी के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के पिता ने इस मामले में महिला थाने में लड़के समेत 3 लोगों पर मामला दर्ज करवाया है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी के रात 12 बजे घर के आस पास काफी शोर होने लगा जिससे जिससे की नींद खुल गई। वह उठकर बाहर देखने के लिए गया तो कोई बाहर कोई नजर नही आया। इसके बाद घर में चेक किया तो उसकी नाबालिग बेटी घर नही मिली। इसके बाद आस—पास में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नही मिली। इसके बाद सुबह 5 बजे छोटी बेटी ने बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। जो2—3 घर छोड़कर रहता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद वह लड़के घर गए तो पता चला कि रात से लड़का भी घर से गायब है। उन्होने बताया कि लड़का अपने भिवानी में अपने मामा के घर छुपा हुआ है।इस दौरान भिवानी में लड़के मामा के घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे में ताला बंद था। ताला खोलने पर देखा तो लड़का शराब पी रहा था और उसकी बेटी सोई हुई थी। बेटी नशे की हालत में थी।
उसे घर ले आए। 27 फरवरी को नशे से बाहर आने पर उसकी बेटी ने बताया कि उसे कुछ नशीला पदार्थ पिलाया गया था। बेटी के पिता ने बताया कि लड़का नशेड़ी किस्म का लड़का है उसकी बेटी नाबालिग है और उसे वह बहला फुसलाकर ले गया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने धारा 328, 342, 363, 366A, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
About The Author














