हरियाणा के हिसार में संस्था बनाकर गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाने वाली महिला ने कुछ युवकों पर पढ़ने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने का अरोप लगाया हैं वही महिला के अनुसार युवकों ने उसके साथ भी हाथापाई करने व गाली—गलौच की हैं। महिला ने एसपी को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 1 महिला समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
वह हिसार की एक कालोनी में रहती है। वह अपने पति के साथ एक संस्था चलाते है। जिसके द्वारा गरीब बच्चों को फ्री पढ़ाने का काम करते है। कालोनी के करीब 6 लड़के घर पढ़ने आने वाली लड़कियों के अश्लील ताने व गालियां देते है आरोपित लड़कों को इस बार में मना भी कर चुके है लेकिन लड़के लगातार परेशान करते है। वही कई बार गंदगी उसके घर के आगे डाल देते है। जिससे बहुत बदबू आति है।
महिला के अनुसार जब गंदगी डालने से मना किया तो ये लड़के उसके घर आ गए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान उसकी 16 वर्षीय बेटी जिसका हार्ट का आपरेशन कुछ समय पहले हुआ था। उसके साथ हाथापाई की और हमें गालियां निकाली।
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब बच्चो को पढाते है तो आरोपित लड़के गली में खड़े होकर गालियां निकालते है।इस दौरान कहते है कि तुम बडे समाज सेवी बनते एक मिनट में समाज सेवा का भूत उतार देगें। इस दौरान उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 294/323/509/354A/452 और 12 POCSO ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया है।