जिला परिषद हिसार के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राजेन्द्र सूरा ने मिल गेट हिसार पर बरवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गीता कॉलोनी, कौशिक नगर, गवर्नर्मेंट कॉलोनी आदि कॉलोनियों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट में 2 कमरे, टॉयलेट, रसोई, बिजली पानी के कनैक्शन के साथ दिए जायेंगे। परिवार पहचान पत्र व प्रोपर्टी आईडी जैसे जन विरोधी नियम खत्म किए जायेंगे, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। बुजुर्गों को 6000 रुपए मासिक बुढ़ापा पैंशन दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ मोती राम, महेंद्र लोहमरोड, रतन सिंह एसआई, देसराज सोलंकी, प्रयाग खींची, शम्भू दयाल, रमेश ठेकेदार, बीरबल, राम भगत एसआई सतबीर बूरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।