हरियाणा में हिसार के सेक्टर 33 में रात को चोर घर के आगे खड़ी गाड़ी के सभी टायर चुरा कर ले गए। वही इस दौरान चोरों ने गाड़ी के 2 शीशे भी तोड़कर स्टेपनी भी साथ ले गए। सुबह मालिक घर से बाहर आकर गाड़ी की तरफ देखा तो मालिक के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और कार मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गाड़ी चारों टायर व स्टैपनी समेत ले गए
पुलिस को दिए बयान में दिवाकर रालावदो ने बताया कि वह सेक्टर 33 में रहते है और उनका प्राइवेट बिजनेस करते है। वह 12—13 मार्च की रात को सफेद क्रेटा को लेकर शादी मे गए हुए थे। हम शादी से करीब 11 बजे वापिस आए व गाडी को हमने मकान के बाहर खड़ा किया हुआ था। सुबह 6 बजे उठकर देखा तो गाड़ी के चारों टायर, बैटरी, स्टैपनी आदि चोरी मिले। वही गाड़ी के 2 शीशे टूटे हुए थे। कार मालिक दिवाकर के अनुसार कार से टायर निकालने की घटना करीब 1 बजे की रही होगी। क्योकि पूरा परिवार शादी में इसी गाड़ी में गया हुआ था और 1 लाख रूपए से ज्यादा का नुकसान होने की संभावनाएं है।