हरियाणा के हिसार रेड स्क्वेयर मार्केट में एक युवक ने महिला को चाकू मारे। महिला को युवक ने करीब 10 बार चाकू से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुच गई।

जानकारी के अनुसार युवक युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। सेक्टर 33 में चिकन का खोखा चलाता है। किसी बात को लेकर उनकी अनबन चल रही थी। महिला अपनी मौसी के पास चली गई थी। इसी को चलते युवक ने महिला को रेड स्क्वायर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। जब महिला युवक से मिलने पहुंची तो उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और कई वार किए। युवति को घायल हालत में छोड़कर युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबिन कर रही है। बताया ये भी जा रहा है युवक युवती दोनो एक ही गांव के है।
About The Author














