हिसार पुलिस ने हेरोइन तस्कर नाइजीरियन नागरिक पकड़ा:पुलिस नाइजीरियन को दिल्ली से किया काबू,पुलिस नाका लगाकर 500 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किए महिला व व्यक्ति हरियाणा के हिसार पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के व्यापार में संलिप्त नाइजीरियन के ओमाया का रहने वाला नागरिक फरैंकलीन को NDPS एक्ट के तहत दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाइजीरियन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

सदर थाना के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने बगला मोड़ पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार खारा बरवाला निवासी सुशील और मंडी आदमपुर निवासी सरोज को 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी सुशील को अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान सुशील ने बताया कि वे यह चिट्ठा दिल्ली में द्वारका एरिये में एक नाइजीरियन नागरिक से लेकर आए थे।
पुलिस ने बताया कि सुशील की निशानदेयी पर उपरोक्त नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली गिरफ्तार किया गया है। आऱोपी नाइजीरियन नागरिक को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

हिसार पुलिस ने बगला मोड़ पर एक व्यक्ति और महिला को 500 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। महिला व व्यक्ति पिछले तीन साल से लव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बरामद 500 ग्राम हेरोइन की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। ये आरोपी दिल्ली से हेरोइन लाकर आदमपुर व आसपास के क्षेत्र में थोड़ा -2 करके बेचते। ये दोनों 29 मार्च को बस स्टैंड हिसार पर मोटरसाइकिल खड़ी कर ट्रेन से रेवाड़ी होते हुए दिल्ली गए। 30 मार्च को दोनों ने द्वारका, दिल्ली में एक नाइजीरियन युवक से 3 लाख 50 हजार रुपए में 500 ग्राम हेरोइन खरीदी और 31 मार्च को ये ट्रेन में सवार हो दिल्ली से हिसार आए।
About The Author














