हिसार जिले के उकलाना मंडी में करीब 16 वर्षीय लड़के की छुरी मारकर हत्या दी। घटना देर रात 3 बजे की है। उस दौरान मृतक लड़के के घर माता का जागरण हो रहा था जागरण में आए रिश्तेदारों के लड़के से मृतक का झगड़ा हो गया था और उस लड़के ने छूरी से वार से कई वार किए। परिजनों ने घायल लड़के को उकलाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर उकलाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया।

मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घर में रात 8 बजे माता का जागरण शुरू हुआ था। पूरा परिवार जागरण में मौजूद था। इस दौरान जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों को बुलाया था। जागरण के दौरान रात करीब 3 बजे उसका भतीजा हुक्का भरने के लिए धर्मशाला के पास गया तो जागरण में आए रिश्तेदारों के लड़कों के साथ उसका झगड़ा हो गया। लेकिन बीच—बचाव करते हुए झगड़े को शांत करवा दिया। इसके बाद उसका भतीजा जागरण में आकर बैठ गया। कुछ देर बाद झगड़ा करने वाले रिश्तेदार का लड़के फिर आए और उसके भतीजे से झगड़ा करने लगे।

मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार के अनुसार इस दौरान रिश्तेदार के एक लड़के ने उसके भतीजे पर छूरी से वार कर दिए। इसक बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके भतीजे के पेट से खून निकलने लगा। जिसके बाद जागरण में अफरा—तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना उकलाना पुलिस को दी। घायल भतीजे पर उकलाना के निजी अस्पताल में लग भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान उसके भतीजे की मौत हो गई। उकलाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।
About The Author














