हरियाणा के हिसार के नजदीक बड़ोपट्टी गांव के रहने वाले पुलिस विभाग से रिटायर्ड SI सुबह जोगिंग के लिए गए थे इस दौरान एक कार ने टक्कर मार दी।रिटायर्ड SI को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने रिटायर्ड एसआई भागीरथ को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरवाला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार भागीरथ को टक्कर मारने वाली कार बड़ोपट्टी टोल पेट्रोलिंग गाड़ी है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 65 वर्षीय भागीरथ सुबह करीब 6 बजे जोगिंग के लिए घर से निकले थे। सड़क से दूर करीब 5-6 फीट की दूरी पर जोगिंग कर रहे थे। इस दौरान कार ने टक्कर मारी जिससे भागीरथ की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार बड़ोपट्टी टोल की पेट्रोलिंग गाड़ी में भागीरथ को टक्कर मारी है इसके बाद पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से चली गई। बाद में टोल की एंबुलेंस से भागीरथ को हिसार के निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि बरवाला पुलिस में पेट्रोलिंग गाड़ी को पकड़ लिया है।

परिजनों ने बताया कि मृतक भागीरथ के 2 बेटे व एक बेटी है। तीनों बच्चे शादीशुदा है। भागीरथ का एक बेटा बिजली विभाग के SDO के पद पर तैनात है वही दूसरा बेटा हुड्डा विभाग में जेई है। मृतक के भाई ने बताया कि भागीरथ सिरसा के कालावाली से पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए थे।