हरियाणा के हिसार में 15 साल की नाबालिग लड़की ने सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।घटना के दौरान नाबालिग के माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर पर नाबालिग छोटे भाई-बहन मौजूद थे। मृतक की माता पड़ोस के घर में सफाई करके घर लौटी तो बेटी को कपड़े फांसी लगाई हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एचएयू चैकी से पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। नाबालिग का परिवार बालसंमद रोड़ एक कालोनी में किराए पर रहता है।

मृतक लड़की के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले है और बीते काफी सालों से बालसंमद रोड़ कालोनी में रहते है। उसकी तीन लड़की व एक लड़का है। बड़ी लड़की की शादी की हुई है। वह हलवाई का काम करता है। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे अपने काम पर चला गया। वही उसकी पत्नी करीब 8.बजकर 45 मिनिट पर पास की कोटी में सफाई करने चली गई। इस दौरान करीब 40 मिनिट बाद घर लौटी तो देखा बेटी छत पर लगे हुक से चुनी द!वारा फांसी लगाई हुई थी। उसकी पत्नी से उसे फोन कर घटना की जानकारी दी।

पिता के अनुसार उसकी बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी लेकिन लाकडाउन के बाद स्कूल छोड़ दिया था। फिलहाल घर पर रह रही थी।पिता ने बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। लेकिन सुबह पूरे परिवार ने बैठकर चाय नाश्ता किया था। बेटी खुश लग रही थी। सुबह नाश्ते के बाद वह और उसकी पत्नी काम पर चले गए थे। पीछे से उसकी बेटी से फांसी लगा दी
About The Author














