पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों ऋषि नगर हिसार निवासी प्रवेश और गांव बालसमंद निवासी निखिल को गिरफ्तार किया है।

मुख्य सिपाही प्रविंदर ने बताया कि बालसमंद पुलिस चौकी में गांव डोभी निवासी जयपाल ने 15 मार्च को उसके घर के आगे से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा 4 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है।

आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल पड़ाव चौक हिसार से, एक कोर्ट कॉम्प्लेक्स हिसार से, एक आजाद नगर हिसार से और स्कूटी सेक्टर 14 हिसार से चुराई थी। मोटरसाइकिल चुराने के बाद आरोपियों ने उन्हें बेचने के लिए गांव डोभी और डाबड़ी की झाडिय़ों में छुपा दिया था। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।