निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियो के साथ मीटिंग की। जिसमे अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा,सयुंक्त आयुक्त बेलीना, एक्सन संदीप धुंधवाल, संदीप सिहाग,सीएसआई जयवीर व राजकुमार मौजूद थे । अब शहर की सफाई, ख़ासकर ग्रीन बेल्ट को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। कोई खुले में कूड़ा नहीं फेंक पाएगा। शहर में कहीं भी कूड़ा फेंकने पर पाबंदी है। आदेश का उल्लंघन करने पर पहली बार मे हीं भारी जुर्माना लगाकर नोटिस दिया जायेगा व उन पर एफ़आईआर भी होंगी। अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

निगमआयुक्त प्रदीप दहिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नगर निगम द्वारा शहर में नियमित सफाई की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन ग्रीन बेल्ट पर लोगो द्वारा गंदगी फैलाई जाती है तो पर्यावरण प्रदूषित रहता है। वहीं उन्हें वहाँ कूड़ा डालने वालो की शिकायत मिल रही है। कुछ आस पास के लोग कूड़े को कूड़ेदान मे न डाल कर ग्रीन बेल्ट पर गिरा देते है। जिससे गंदगी फैल रही है। जिस कारण शहर के लोग भी परेशान हैं। इसको लेकर नगर निगम ने नोटिस व एफआईआर करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि आस पास के लोग अपने घरो का कूड़ा कचरा शहर की ग्रीन बेल्ट में डाल देते है । जिस कारण शहर का माहौल गंदा होता है। अब नगर निगम ने उन पर सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित किया है ऐसे लोगों को भारी जुर्माने के साथ नोटिस दिया जायेगा व उन पर एफ आई आर करवाई जाएगी।