हिसार के मिर्जापुर गांव के खेतों में आग लग गई। जिससे करीब 10 किसानों की 40-50 एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद किसानों ने आगजनी की घटना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की दो-तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग को काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार किसान राजबीर के 5-6 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वही आस-पास करीब 10 किसानों की 2-3 एकड़ की फसल जल कर राख हो गई।

तूड़ी निकालने वाली मशीन से लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव में किसान नफे सिंह के खेत में गेहू निकालने के बाद बचे अवशेष से रिपर मशीन से तूड़ी बनाने का कार्य चल रहा था इस दौरान मशीन से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने रफ्तार पकड़ ली।

फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए घरों से ट्रेक्टर व पानी के टैंकर लेकर खेतो की तरफ दौड़ने लगे। मिर्जापुर गांव के अलावा आस-पास के गांव न्याणा के किसान भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे में ग्रामीणों के सहयोग से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू
पाया गया।

50 हजार रूपए एकड़ मुआवजे की मांग
गांव के सरपंच नफे सिंह ने बताया कि आग से करीब 40-50 एकड़ में खड़ी तैयार गेंहू फसल जलकर राख हो गई। किसान
सुभाष,रामफल,साधुराम, जगदीश सहित करीब 10 किसानों की फसल जल चुकी है। ऐसे सरकार से मुआवजे की मांग करते है । जिन्ह किसानों की फसल जली है उन्हें करीब 50 हजार रूपए एकड़ मुआवजा दिया जाए।