VIN : हरियाणा के हिसार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता को लेकर प्राथमिकता के साथ कार्य करवाए जा रहे है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा कमल गुप्ता द्वारा महिलाओं और पुरूषो के लिए विशेष मोबाइल शौचालय का मॉडल तैयार कर सभी निगमों और परिषदों को भेजा था। यह मोॅडल महापौर गौतम सरदाना को पंसंद आया था।

निकायमंत्री द्वारा भेजे गए मॉडल के आधार पर अब नगर निगम प्रशासन अब पांच गुलाबी मोबाइल शौचायल महिलाओं के लिये बनवाने जा रहा है, जिसकी लागत 44 लाख रूपये है। इसके अतिरिक्त पांच पुरूषों के लिए नीले मोबाइल शौचायल 32 लाख 50 हजार रूपये की लागत से तैयार होंगे।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में मोबाइल शौचालयों की विशेष सुविधा नगर निगम प्रशासन देगा। इसमें महिलाओं और पुरूषों के लिये अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित मोबाइल शौचालय बनवाये जा रहे है। शहरवासियेां को सस्ती दरो पर मोबाइल शौचालय की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए यह मोबाइल शौचायल नगर निगम प्रशासन उपलब्ध करवाएगा।