VIN : हरियाणा में हिसार के न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विद्यालय छात्र संसदीय गठन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेजर डॉ. आर एस पंघाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि की अगुवाई में स्कूल डायरेक्टर जगमेंदर सिंह सांगवान, डिप्टी डायरेक्टर पिंकी बल्हारा व प्रधानाचार्या लीलामा मैथ्यू ने सभी चयनित विद्यार्थियों और अध्यापकों को सैशे व बैज लगाकर सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में हेड गर्ल मीनाक्षी 12वीं कॉमर्स व अर्जुन 12वीं कॉमर्स को हैड बॉय चुना गया। वहीं गल्र्स स्पोर्ट्स कैप्टन वंशिका ग्यारहवीं आर्ट्स, बॉयज स्पोर्ट्स कैप्टन सौरभ ग्यारहवीं कॉमर्स को चुना गया।

स्कूल के चारों हाउस को चार हिस्सों में विभाजित किया गया एलिमेंट्री, मिडिल, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरोजिनी सदन एलेमेन्ट्री कैप्टेन मानसी पांचवी सी जिया, मिडिल आठवीं सी, सेकण्डरी हिमांशी दसवीं सी, सीनियर सेकण्डरी अभिजीत ग्यारहवीं कॉमर्स, टैगोर सदन एलेमेन्ट्री कैप्टेन अंशिका, मिडिल अनुष्का आठवीं सी, सेकण्डरी रितिका सैनी दसवीं सी, सीनियर सेकण्डरी सिद्धि ग्यारहवीं कॉमर्स टेरेसा सदन एलेमेन्ट्री कैप्टन कशिश पांचवी सी, मिडिल अरमान आठवीं सी, सेकण्डरी वेदांश दसवीं सी, सीनियर सेकण्डरी प्राची ग्यारहवीं कॉमर्स विवेकानंद सदन एलेमेन्ट्री कैप्टेन शौर्य त्यागी चौथी सी, मिडिल संस्कार सौम्य आठवीं सी, सेकण्डरी भूमिका दसवीं सी, सीनियर सेकण्डरी लक्ष्य बंसल बारहवीं साइंस,
सरोजिनी सदन एलेमेन्ट्री मनीषा गर्ग मिस्ट्रेस, मिडिल मिस्ट्रेस सीमा सोमानी, सेकण्डरी मिस्ट्रेस दीक्षा सीनियर सेकण्डरी मिस्ट्रेस किरण टैगोर सदन एलेमेन्ट्री मिस्ट्रेस नीतू चराया, मिडिल मिस्ट्रेस अंजू बजाज, सेकण्डरी मिस्ट्रेस सीमा शर्मा सीनियर सेकण्डरी मास्टर अमित, टेरेसा सदन एलेमेन्ट्री मिस्ट्रेस साविका, मिडिल मिस्ट्रेस पूनम सैनी, सेकण्डरी मिस्ट्रेस अंजू जांगड़ा, सीनियर सेकण्डरी मिस्ट्रेस रेनू वसिष्ठ, विवेकानंद सदन एलेमेन्ट्री मिस्ट्रेस रूचि, मिडिल मिस्ट्रेस अंकिता, सेकण्डरी मिस्ट्रेस सुमन लता, सीनियर सेकण्डरी मिस्ट्रेस राज जागलान को चुना गया।
मुख्य अतिथि मेजर डॉ. आर एस पंघाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शपथ दिलवाई तथा नेतृत्व का महत्व समझाया व अच्छा नेता बनकर विद्यालय तथा देश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रेरित किया। अंत में स्कूल प्रधानाचार्या लीलिमा मैथ्यू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा विद्यार्थियों को बधाई दी।
About The Author














