हिसार विधानसभा स्तर पर भाजपा द्वारा आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।हिसार विधान सभा क्षेत्र के इतिहास में इस तरह का पन्ना प्रमुख सम्मेलन पहली बार होगा।पन्ना प्रमुखों को पहचान पत्र वितरित कर दिए गए हैं।केवल हिसार विधान सभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख ही सम्मेलन में अपनी भागीदारी कर सकेंगे। प्रदेश प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मख्यमंत्री विप्लब् देब कुमार व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे।यह बात शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ.कमल गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

शहरी मंडल के बूथ न. 5,6,11 की बैठक भाजपा जिला कार्यलय में प्रदेश दस्तावेज प्रमुख प्रवीण जैन के संयोजन में आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने की।वहीं सब्जी मंडी मंडल के बूथ क्रमांक 56, 57,58,59 की बैठक का संयोजन पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने किया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए निकाय मन्त्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश ने अनेको उपलब्धियां हासिल की है।2014 से पहले कांग्रेस सरकार घपलों -घोटालों की सरकार थी। उनके कार्यकाल में अनगिनत घोटाले हुए। भ्र्ष्टाचार चरमसीमा पर था।केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पारदर्शी सरकार है ।पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार में एक भी घोटाला सामने नही आया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधरित पार्टी है, उन्ही की बदौलत आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। यदि यह कहा जाए कि भाजपा को छोड़ कर दूसरी पार्टियों में संगठनात्मक ढांचा है ही नही तो गलत नही होगा।भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के चुनाव पार्टी की संविधानिक प्रक्रिया द्वारा सम्पन्न होते है। इस अवसर प्रवीण पोपली, अधिवक्ता नथूराम जैन, सुरेश गोयल धूप वाला, रामचन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह सैनी,सुरेश जैन, मोहित गोयल, विनोद गोयल ,अरुण जैन, गगन जैन, वैध नरेंद्र शर्मा, वजीर खान, अजय जैन, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
About The Author














