Skip to content
March 7, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • हकृवि के डॉ. सुरेंद्र धनखड़ विश्व मौसम संगठन की कार्यशाला में एशिया महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

हकृवि के डॉ. सुरेंद्र धनखड़ विश्व मौसम संगठन की कार्यशाला में एशिया महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे

visionindia May 23, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) हिसार के प्रधान वैज्ञानिक एवं कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ को स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना में जून माह में होने वाली वैश्विक कृषि सूखा वर्गीकरण प्रणाली विषय पर लेखन कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के तौर पर आमंत्रित किया गया है। विश्व मौसम संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ एशिया महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ को बधाई दी।

कुलपति ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ का स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना में जून माह में होने वाली वैश्विक कृषि सूखा वर्गीकरण प्रणाली विषय पर आयोजित लेखन कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के तौर पर आमंत्रित होना भारत देश के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा हरियाणा राज्य व एचएयू संस्थान के लिए भी यह बड़े हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि डॉ. सुरेंद्र धनखड़ कृषि मौसम विज्ञान से संबंधित कृषि सूखा निगरानी प्रणाली, दृष्टिकोण, प्रभावों, संभव कृषि घाटा और विश्व मौसम विज्ञान संगठन के विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियों के मूल्यांकन के लिए अपना योगदान देंगे। वे विश्व स्तर पर एशिया महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन के इस तकनीकी आयोग का उद्देश्य सभी उपयोगकर्ता, समुदायों और समाज द्वारा सामाजिक, आर्थिक लाभों की सूचना देने और निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए विश्व स्तर पर सामंजस्यपूर्ण मौसम, जलवायु, जल, महासागर और पर्यावरण से संबंधित सेवाओं व अनुप्रयोगों के विकास तथा कार्यान्वयन के  लिए योगदान करना है। उन्होंने बताया कि डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ को हाल ही में स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित विश्व मौसम विज्ञान संगठन की नव सुधार आयोग आधारित कृषि की स्थायी समिति में कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल किया गया है जिसका कार्यकाल वर्ष 2024 तक होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोग में चयन के लिए उनका नाम भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया था।

इस आयोग में चयनित होने वाले डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों से एकमात्र कृषि मौसम विज्ञानी हैं। उन्होंने बताया कि लगभग तीन दशको से वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ इंटरनेशनल सेंटर फॉर ट्रॉपिकल फिजिक्स, इटली, थर्ड वल्र्ड एकेडमी ऑफ साइंस के तहत ब्राजील व यूरेशिया पैसेफिक यूनिनेट के तहत ऑस्ट्रिया में विजिटिंग साइंटिस्ट भी रहे, इसके अलावा वे मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के स्पार्क प्रोजेक्ट जोकि स्विट्जरलैंड के सहयोग से चलाया जा रहा है, बतौर प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर कार्यरत हैं। डॉ. धनखड़ कृषि मौसम वैज्ञानिकों के प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ एग्रोमेटोरोलॉजी के प्रबंध संपादक भी रह चुके हैं। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा व अनुसंधान निदेशक डॉ. जीतराम शर्मा ने भी डॉ. धनखड़ को बधाई दी

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading...

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: सोनाली फोगाट के भाई को दी जान से मारने की धमकी, गनमैन ने केस दर्ज करवाया
Next: माता-पिता की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं :  स्वामी

Related Stories

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025

You may have missed

BVP Vivekanand Shakha
  • Business
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • World

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

visionindia February 28, 2025
anilvij
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन

visionindia February 28, 2025
ec
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

visionindia February 28, 2025
Animal Cruelty
  • Business
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • Newsbeat
  • Science
  • Stories
  • Tech
  • World

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड

visionindia February 28, 2025

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
  • यूनियन 4 मार्च को श्रम मंत्री के आवास करेगी पर्दर्शन
  • दिल्ली में होगा निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में फैंसला, स्थापित किए जाएंगे कुण्ड
  • नशा तस्कर से नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d