Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं की काउंसलिंग करवाई जाए, जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • World

कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं की काउंसलिंग करवाई जाए, जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

visionindia May 26, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी रखने एवं उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग की जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने की हिदायत दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य जांच व पोषण जरूरतों को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाए। जिले में 60 अति-कुपोषित एवं 4 हजार कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है। जो बच्चें कुपोषित हैं, वे अति-कुपोषित की श्रेणी में शामिल न हो, इसके लिए उनके पोषण में बेहतर सुधार एवं नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त अति-कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु दाखिल करवाया जाएगा एवं उनके परिजनों को इस संबंध में जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं की काउंसलिंग करवाई जाए। संबंधित अधिकारियों को पिछले 6 माह से एनआरसी में दाखिल बच्चों के डाटा का आंकलन करने की हिदायत दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनू राणा को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाईजरों की बैठक कर रिपोर्ट प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में अभियान के तहत प्रदत्त की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।


बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन गोविंद गुप्ता ने अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करवाया कि 15 मई से 15 जून तक पोषण अभियान के तहत 9 माह से 5 साल तक के बच्चों में विटामिन-ए सप्लीमेंट का वितरण किया जा रहा है, ताकि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं रतौंधी की बीमारी ना हो। यह सप्लीमेंट प्रत्येक बुधवार को टीकाकरण के दौरान एएनएम द्वारा सब-सेंटरों पर बच्चों को दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून से 17 जून तक डायरिया से पीड़ित 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओआरएस और जिंक की टेबलेट वितरित की जाएंगी। एनीमिया मुक्त अभियान के तहत 19 से 25 जून तक सभी व्यक्तियों, विशेष तौर पर 0 से 5, 5 से 9, 9 से 19 वर्ष तक की लड़कियों की जांच की जाएगी। एनीमिया से कम पीड़ित व्यक्ति को मौके पर दवाईयां दी जाएगी एवं अधिक पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में और अधिक जांच हेतु भेजा जाएगा।


इस अवसर पर एसीयूटी नरेंद्र कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा, जिला वन अधिकारी पवन कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मनीषा मलिक, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक विजय, पोषण अभियान अधिकारी कुलदीप, वन स्टॉप सेंटर संरक्षण अधिकारी रीतू, एनजीओ प्रगति कानूनी सलाह केंद्र से शंकुलता जाखड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: महानगरों की तर्ज पर जिमखाना क्लब में उपलब्ध करवाई जाएंगी विभिन्न सुविधाएं : मंडलायुक्त
Next: बाल मजदूरी की रोकथाम : चलाया जाएगा बचपन बचाओ आंदोलन

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d