आरोग्य भारती जिला हिसार के तत्वावधान में आज सत्य नगर स्थित सेवा भारती विद्द्यालय में स्कूल के बालको को महाराजा अग्रसैन समान्य अस्पताल आयुष विभाग के चिकित्सक सुखबीर वर्मा ने स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी। इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हनुमान बंसल , स्कूल के प्रधानाचार्य अमृत लाल व शिक्षा विभाग से सेवा निवृत डॉ. सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. सुखबीर वर्मा ने स्वास्थय को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्दति के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने बनाया है।इसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध औऱ होम्योपैथी पद्दति को शामिल किया गया है।डॉ. सुखबीर ने कहा कि हजारों वर्षो तक भारतीय ऋषि मुनियों ने इन पर शोध कर चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य ज्ञान दिया है।आज उन्ही अविष्कारों को आगे बढ़ा कर औऱ शोध कर आयुष विभाग अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्दति सस्ती ही नही सुलभ भी है।यह जड़ से रोगों के निदान में सहायक है।हमारे देश मे कई रोगों का निदान तो केवल आयुर्वेदिक पद्दति द्वारा ही संभव है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि योग द्वारा कई भयंकर औऱ जानलेवा रोगों को हरण की क्षमता है।यही कारण है कि दुनिया के देशों ने इसकी उपयोगिता को समझ कर अपनी मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि योग मन , शरीर और आत्मा के समन्वय का साधन है।उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी दिनचर्या व आहार का सुचारू रूप से पालन करें तो हम अनेको बीमारियों को पराजित कर सकते है। शरीर को निरोगी रख कर व उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही जीवन मे आगे बढ़ा जा सकता है। बच्चे फास्टफूड का त्याग कर मौसम अनुकूल ताजा फलों का उपयोग अधिक से अधिक करें।प्रतिदिन योगा का अभ्यास करें।
About The Author














