Skip to content
July 23, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • पहलवानों व अंसख्य महिला नेताओं की गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • World

पहलवानों व अंसख्य महिला नेताओं की गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा

visionindia May 28, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

जनवादी महिला समिति दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों की बर्बर गिरफ्तारी तथा महिला संसद में हिस्सेदारी के लिए हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व यूपी से पहुंच रहे लोगों की जगह-जगह हुई गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा करती है। गौरतलब है कि महिला पहलवानों के समर्थन में आज नई संसद के बाहर महिला संसद आयोजित की जानी थी। इस महिला संसद में शामिल होने के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व यूपी से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होनी थी। लेकिन रात से भाजपा सरकार द्वारा दमन चलाया हुआ है। कई नेताओं को रात को उनके घरों या संगठन के कार्यालयों से उठा लिया गया। जगह-जगह नाकेबंदी करके पुलिस द्वारा दिल्ली जा रही महिलाओं और पुरुषों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार कर लिया गया।

जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहगल, भीम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगमति सांगवान सहित जनवादी महिला समिति की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जंतर मंतर पर गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा में जनवादी महिला समिति के राज्य महासचिव उषा सरोहा, कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया, उपाध्यक्ष व हिसार जिला अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ तथा विभिन्न जिलों के नेताओं बबली लाम्बा, भारती, रामवती, बिमला घनघस, संतोष देशवाल,  निर्मला, शीला बुटाना, संतोष, नूतन प्रकाश, सरोज, सुरेश, सुनीता जांडली, संतरो अहर, शांति, बिमला तरड़, गायत्री, कैलाश जाखड़, सीमा, कमला, कृष्णा जांगड़ा, प्रभा, सुदेश, लक्ष्मी अनुराधा, दर्शना, मुनमुन, उर्मिल, वीना हुड्डा, कौशल्या आदि सैंकड़ों साथियों को विभिन्न जिलों में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नेताओं को विभिन्न थानों में बैठाया हुआ है।


      जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ ने कहा कि गिरफ्तार पहलवानों, विभिन्न संगठनों के नेताओं, महिलाओं व पुरुषों को तुरंत रिहा किया जाए। संगठन की नेताओं ने कहा कि यह भाजपा सरकार कैसा कानून है कि यौन हिंसा आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण और मंत्री संदीप सिंह तो खुले घूम रहे हैं और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यह बेहद निंदनीय है कि एक तरफ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए लोकतंत्र की स्थापना के नाम पर  नए संसद भवन का उद्घाटन किया है

वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र को कदमों तले रौंदने का काम किया है। उन्हें यह याद रहना चाहिए कि लोकतंत्र भव्य इमारतें या आडंबरपूर्ण भाषण नहीं है बल्कि हमारे संविधान में निहित अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान ही असली लोकतंत्र है परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए अंग्रजों से माफी मांगने वाले व पैंशन पाने वाले वीर सावरकर की जयंती का दिन चुना है और माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पूरे आयोजन का हिस्सा नहीं बनाया है, इससे जाहिर होता है कि भाजपा सरकार वास्तव में लोकतंत्र और दलितों, आदिवासियों व महिलाओं के बारे में क्या सोच रखती है। जनवादी महिला समिति मांग करती है कि जल्द से जल्द पहलवानों की जायज मांगों को माना जाए अन्यथा यह आंदोलन देश के कोने कोने तक फैलेगा।

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: सजगता और इरादों के साथ जीने के लिए प्रतिदिन करें कुंडलिनी ध्यान : आचार्य जितेंद्र
Next: नट बस्ती के 120 बच्चों ने लिया भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के बाल संस्कार शिविर में भाग

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d