हिसार में एक युवक से गुरुग्राम नगर निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 40 हजार का फ्रॉड हुआ है। जिन पर आरोप लगे हैं वह शिकायतकर्ता के ससुराल वालों के जानने वाले हैं। युवक को नगर निगम का फर्जी जॉइनिंग लैटर और आई कार्ड भी दिया गया। फ्रॉड का उस समय पता चला, जब युवक जॉइन करने के लिए पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
गंगवा गांव के सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी कुरुक्षेत्र में हुई है। ससुराल के पड़ोस में ही नरेश और उसकी पत्नी मीनू रहते हैं। जिस कारण उनके साथ बोलचाल थी। उन्होंने 13 जुलाई 2022 को फोन करके कहा कि वे हिसार आ रहे हैं। नरेश, मीनू, मीनू का भाई मुकेश और अमन छाबड़ियां हिसार स्थित उसके घर पर आए। सभी को पता था कि उसने B.Tech की हुई है और बेरोजगार है।

मीनू ने कहा कि अमन उसकी बहन का लड़का है और उसकी बेटी को दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवा रहा है। वे उसे भी नौकरी लगवा सकते हैं। गुरुग्राम नगर निगम में क्लर्क की पोस्ट खाली है। वे उसे नौकरी लगवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए 5 लाख का खर्च आएगा। अगले दिन अमन ने अपने मोबाइल पर उसके सारे डॉक्यूमेंट मंगवा लिए।
इसके बाद 15 जुलाई को उसका गुरुग्राम सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल भी करवा दिया। 13 अगस्त 2022 को आरोपी घर से आए तो उसने अपने चाचा अजमेर के सामने ही आरोपियों को 3 लाख दिए। इसके बाद 20 अगस्त को 40 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 24 अगस्त 2022 को गुरुग्राम नगर निगम सेक्टर-34 में जॉइनिंग के लिए बुलाया। वह अपने चाचा और 2 दोस्तों के साथ गया। वहां पर उसे मुकेश और साहिल मिले और उसकी बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगवाई और कहा कि बाकी काम अमन करेगा, लेकिन वह नहीं आया।
जब उसने वहां निगम कर्मचारियों को डॉक्यूमेंट दिखाए तो उन्होंने बताया कि ये नकली हैं। बाद में उसने अमन और अन्य को फोन किया तो वे धमकी देने लगे। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
About The Author














