अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने रेलवे लाइन के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों संगरूर पंजाब निवासी अवतार और मनप्रीत को थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 379A/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 118 दिनाक 18.03.2023 में गिरफ्तार कर माननीय अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। चौकी प्रभारी एएसआई सिकंदर ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

इंद्रा कॉलोनी, हिसार निवासी कविता में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा रेलवे लाइन के पास से मोबाइल फोन छीनने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संगरूर पंजाब के रहने वाले है और यहां सुभाष नगर में किराए पर रह डेयरी में काम करते है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों ने थाना सिविल लाइन हिसार क्षेत्र में भी मोबाइल फोन छीनने की वारदात की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।