Skip to content
July 22, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी व दो पटवारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • World

गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी व दो पटवारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

visionindia June 9, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज हिसार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की मासिक बैठक में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना न करने पर एक डीएसपी को निलंबित करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा, उन्होंने रजिस्ट्री के एक मामले में दो पटवारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी निलंबित करने के निर्देश दिए है। 

विज आज हिसार में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की मासिक बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में 12 शिकायतें आई थी जिसमें से हर शिकायत के बारे में उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों का समाधान किया गया है जबकि कुछ को ड्रॉप किया गया है।

उन्होंने बताया कि आज उन्होंने एक डीएसपी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं जिसने पिछली बैठक के दौरान मेरे दिए गए निर्देशों की पालना नहीं की थी और वह अपनी ही तरह से उस मामले में लीपापोती करते रहे जोकि समिति की कार्रवाई के निर्देशों की अनुपालना नहीं थी।

इसी प्रकार, एक अन्य मामले में एक रजिस्ट्री प्लेज थी और जिसकी जांच के बारे में पिछली समिति की बैठक में एक कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि अब कमेटी की रिपोर्ट आ गई है और इस मामले में दो पटवारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर दोषी पाए गए हैं इसलिए उन्हें भी निलंबित करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं।

घर में दो बर्तन होते हैं तो वह खड़क जाया करते हैं – विज

भाजपा-जाजपा गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने “पहले भी कहा है कि जब घर में दो बर्तन होते हैं तो वह खड़क जाया करते हैं लेकिन समझदार लोग उन्हें उठाकर दोबारा रख देते और घर चलता रहता है”।

केजरीवाल को हर तरफ से नकार दिया गया – विज

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के बयान की हरियाणा में आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हर तरफ से नकार दिया गया है। वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश गोवा जहां-जहां भी गए हैं, वहां से उन्हें नकार दिया गया है। 

जिस (आप) पार्टी का जन्म ही झूठ के आधार पर हुआ है वह इस देश में टिक नहीं सकती – विज

विज ने कहा कि इनके दिल्ली सरकार के दो मंत्री जेल में है और यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आए थे तथा अन्ना हजारे के आंदोलन को इन्होंने अपना वाहन बनाया। उस आंदोलन की आड़ में इन्होंने यह राजनीतिक पार्टी बनाई तथा उस आंदोलन के एजेंडे में यह कहीं नहीं था कि यह राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस (आप) पार्टी का जन्म ही झूठ के आधार पर हुआ है वह इस देश में टिक नहीं सकती है। यह कभी कभार तो धोखा दे सकते हैं जैसे दिल्ली के लोगों को इन्होंने दिया लेकिन अब दिल्ली के लोग भी समझ चुके हैं।

“सुरजेवाला वन मैन आर्मी है, वह ना हुड्डा साहब के कब्जे में आता है ना प्रधान के कब्जे में आता है” – विज

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “कांग्रेस वाले पहले अपने हाथ तो मिला ले, हुड्डा जी शैलजा से बात नहीं करते, किरण चौधरी से बात नहीं होती”। उन्होंने कहा कि “सुरजेवाला वन मैन आर्मी है वह इनके कब्जे में ही नहीं आता, वह ना हुड्डा साहब के कब्जे में आता है ना प्रधान के कब्जे में आता है”। आज तक ये अपना संगठन नहीं बना सके, इनका संगठन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सपने लेते रहें और सपने लेने के लिए देश की किसी भी सरकार ने टैक्स नहीं लगाया है।

विप्लव देव हमेशा सबसे मिलते रहते हैं और वह पुराने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मिल रहे हैं – विज

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव के निर्दलीय विधायकों के मिलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि विप्लव देव हमेशा सबसे मिलते रहते हैं और वह बहुत अच्छे हमारे प्रभारी हैं। वह पुराने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मिल रहे हैं और जो निर्दलीय विधायक है, जिन्होंने हमें समर्थन दे रखा है उनसे भी वह आज मिले हैं। उन्होंने बताया कि वह अन्य संगठनों से भी बातचीत करते रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी को कोई मोड चेंज नहीं करना पड़ता – विज

राजनीतिक पार्टियों के इलेक्शन मोड में आने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि उन्हें बाकी पार्टियों का तो पता नहीं लेकिन जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है तो हमें कोई मोड चेंज नहीं करना पड़ता क्योंकि हमारे सैनिक हमेशा फील्ड में रहते हैं वह कभी भी बैरकों में वापस नहीं जाते। यह तैयारी तो उनको करनी पड़ रही है जो बैरकों में चले जाते हैं।

कर्नाटक की रीत को तोड़ने का प्रयास करेंगे – विज

कर्नाटक चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एक रीत है हर बार वहां पर पार्टी को बदल दिया जाता है और हमने इस रीत को तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन अब हम आगे भी प्रयास करेंगे कि यह रीत टूटे।

हिसार में नया अस्पताल बना कर देंगे- विज

हिसार के सिविल अस्पताल के विस्तार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका विस्तार नहीं हो सकता और इसके लिए जगह देखी गई है और जैसी ही जगह फाइनल हो जाएगी तो हम यहां पर नया अस्पताल बनाकर देंगे। 

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: 10 दिवसीय #NCC प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,
Next: सेल्फी विद डॉटर दिवस : दिव्यांग लड़कियों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए बने कानून

Related Stories

  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

You may have missed

  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d