अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन जिला हिसार द्वारा दिवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रदेश महामंत्री अनीता जैन व जिला अध्यक्ष एकता गर्ग के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। सभी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित प्रज्वलित करके एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी।

अनु गोयल, अंजू बंसल, मंजू बंसल व प्रेम अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। वहीं गुंजन आर्य द्वारा उपस्थित महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नीलम अग्रवाल ने सभी महिला सदस्यों की बड़े ही रोचक ढंग से एंट्री करवाई। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पारंपरिक ‘पीलिया’ नई ट्रेंड को फॉलो करते हुए गोगल्स पहन कर एंट्री की। सभी महिलाओं ने नाच-गाने के साथ बड़े ही धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया।

इसके साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ उठाया। महिलाओं ने दीया सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता में सुंदर व आकर्षक दीए सजाए व रंगोली बनाई। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बड़ी उत्सुकता व उत्साह के साथ भाग लिया व सभी ने जमकर आनंद उठाया।
About The Author














