🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- चतुर्दशी – 20:22 तक
🗒पश्चात्- पूर्णिमा
🌠नक्षत्र- ज्येष्ठा – 13:18 तक
🌠पश्चात्- मूल
💫करण- गर – 09:49 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- शुक्ल – 19:25 तक
✨पश्चात्- ब्रह्म
🌅सूर्योदय- 05:26
🌄सूर्यास्त- 19:23
🌙चन्द्रोदय- 18:34
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक – 13:18 तक
🌛पश्चात्- धनु
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:57 से 12:52
🤖राहुकाल- 17:38 से 19:23
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष
🔅आज रविवार को 👉आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 20:22 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , कोकिला व्रत , सांयकाल चतुर्दशी में शिव शयनोत्सव , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:18 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 20:22 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , चौमासी चौदस / चातुर्मास प्रारम्भ (जैन) , मेला ज्वालामुखी (का. , हि.प्रे.) , महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस , यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस , अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस व विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day, पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था )।
🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 17:09 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा , गुरु पूर्णिमा।
2 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1897 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
1911 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोलंबिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों को समाप्त करके वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।
1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1990 – सऊदी अरब में मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।
2019 – सिंगापुर हाईकोर्ट ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता के खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया।
2019 – रूस / पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिक शहीद।
2020 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए देश के पहले प्लाजमा बैंक का उद्घाटन किया।
2020 – बिहार में वज्रपात ने फिर मचाई तबाही , 22 की मौत हुई।
2020 – वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग हुई।
2020 – भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन का नाम ‘शेषनाग’ दिया गया।
2020 – कानपुर मेंदेर रात विकास दुबे के गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये।
2021 – अमेरिकाः फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई।
2021 – जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी यात्री वाहन फिसलकर एक गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत व चार अन्य घायल हुए।
2021 – डीआरडीओ का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम-10 एम भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भानुर स्थित भारत डायनैमिक्स लिमिटेड के नए विनिर्माण सुविधा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए।
2022 – भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉
1893 – चंदूलाल मधवलाल त्रिवेदी – पंजाब के पूर्व राज्यपाल।
1901 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
1921 – अशोक घोष एक भारतीय बंगाली राजनेता और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता थे।
1925 – स्वामी राम – भारतीय योगाचार्य थे।
1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक।
1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम।
1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
1954 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे जिन्होंने मुख्यतः बंगाली और ओडिआ फ़िल्मों में गाने गाये।
1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1958 – पवन मल्होत्रा हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
1968 – गौतमी – हिन्दी फ़िल्मों की एक भारतीय अभिनेत्री ।
1981 अनुपमा वर्मा – भारतीय अभिनेत्री।
1983 – सुहास लालिनाकेरे यतिराज – एक भारतीय पेशेवर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।
2 जुलाई को हुए निधन
1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
1961 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
2022 – मशहूर ब्रिटिश निर्देशक पीटर ब्रूक (97) का निधन हुआ।
2 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 मेला ज्वालामुखी (का. , हि.प्रे.)।
🔅 महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस।
🔅 यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस।
🔅 अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस।
🔅 विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day , पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌹आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌹
About The Author














