Skip to content
July 21, 2026
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Vision India News

News Media

Primary Menu
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • Home
  • इतिहास में आज, सोमवार 17 जुलाई 2023
  • Business
  • Crime
  • Haryana
  • Health
  • India
  • Media - Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

इतिहास में आज, सोमवार 17 जुलाई 2023

visionindia July 17, 2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Spread the love
      
  

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अमावस्या – 24:03 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- पुनर्वसु – 24:11 तक
🌠पश्चात्- पुष्य
💫करण- चतुष्पाद – 11:04 तक
💫पश्चात्- नाग
✨योग- व्याघात – 08:57 तक
✨पश्चात्- हर्शण
🌅सूर्योदय- 05:33
🌄सूर्यास्त- 19:20
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – 10:32 तक
🌛पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:54
🤖राहुकाल- 07:17 से 09:00
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष

🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण बदी अमावस्या 24:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , देवपितृकार्ये श्रावणी सोमवती हरियाली अमावस्या , चितलगी अमावस्या (उड़ीसा ) , करकट पूजा (केरल) , आदि अमावस्या (तमिलनाडु) , तीर्थस्थान महात्म्य , श्रावण सोमवार व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग/ कार्यसिद्धियोग 24:11 से सूर्योदय तक , मेला हरिद्वार प्रयागराजादि (श्रावणी हरियाली सोमवती अमावस्या) , फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि व अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।
🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी प्रतिपदा 24:11 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।

🎯आज की वाणी


भक्तं च भजमानं च
तवास्मीति च वादिनम्।
त्रीनेतांश्छरणं प्राप्तान्
विषमेऽपि न संत्यजेत्।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-६८
अर्थात्👉
भक्त, सेवक तथा मैं आपका ही हूँ, ऐसा कहने वाले –इन तीन प्रकार के शरणागत मनुष्यों को संकट पड़ने पर भी नहीं छोड़ना चाहिए।

17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1453 – कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
1489 – निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1727 – साइमन वैन स्लिंगलैंड को डच पेंशन सलाहकार नियुक्त किया गया।
1740 – प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी को चौदहव पोप चुना गया।
1762 – पीटर II की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी।
1775 – पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।
1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1861 – अमेरिकी कांग्रेस ने पेपर पर अंकित पैसे को अधिकृत किया।
1862 – अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1898 – स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
1947 – भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
2019 – पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था। इस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया ।
2019 – वित्त मंत्रालय ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) की दर में 8% से 7.9% तक 10 आधार अंकों की कटौती कर दी।
2019 – अमेरिका ने वर्ष 2017 में रोहिंगिया मुसलमानों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई को लेकर म्यांमार के सेना प्रमुख समेत चार अधिकारियों व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगा दिया ।
2020 – भारत की सबसे धनी महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा ने HCL Technologies की चेयरपर्सन का पदभार संभाला। इसके साथ ही वह एक लिस्टेड भारतीय आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (United Nation) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।
2020 – अमेरिका और भारत ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाने के लिए एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2020 – पश्चिमी फ्रांसीसी शहर नांतेस के एक गिरजाघर में आग लग गई। आग लगने से 15वीं शताब्दी में बने इस चर्च के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए।
2021 – पश्चिमी यूरोप में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 150 हुई।
2021 – सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति बने (राष्ट्रपति पद की शपथ ली)।
2022 – 52वां बीजीबी-बीएसएफ डीजी स्तर का सम्मेलन ढाका में शुरू हुआ।
2022 – रामपुर में बरेली राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत व 22 लोग घायल हुए।
2022 – भारत ने ‘200 करोड़’ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की।

17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1913 : फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।
1923 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
1943 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1959 – ज़रीना वहाब हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1971 – रवि किशन – फिल्म और टीवी अभिनेता एवं राजनेता (1969 का भी वर्णन)।
1997 – पूजा सिहाग एक भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान।

17 जुलाई को हुए निधन

1790 – एडम स्मिथ – यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।
1886 – मुग़ल सम्राट के अंतिम शासक की बेगम: ज़ीनत महल ।
1928 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।
1972 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।
1979 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
1992 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
2005 – आई. जी. पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।
2012 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
2013 – बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार (16 जुलाई का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।
2018 – रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
2019 – रेडियो पर कई टेस्ट मैचों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश सरैया का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2020 – प्रख्यात गणितज्ञ कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि यानी सीएस शेषाद्रि का निधन हुआ।
2020 – रजत मुखर्जी – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे।
2021 – गुजरात के पूर्व मंत्री श्री देवानंदभाई सोलंकी का निधन हुआ।

17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 मेला हरिद्वार प्रयागराजादि (श्रावणी हरियाली सोमवती अमावस्या)।
🔅 फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि।
🔅 अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।

कृपया ध्यान दें जी
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌹आपका दिन मंगलमय हो ।🌹

Facebooktwitterlinkedininstagramflickrfoursquaremailby feather
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmailby feather

About The Author

visionindia

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Related


Spread the love
      
  
Tweet

Post navigation

Previous: इतिहास में आज, रविवार 16 जुलाई 2023
Next: आज का राशिफल, सोमवार 17 जुलाई 2023

Related Stories

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Recent Comments

  1. Hansraj panwar on About
  2. ROHTASH kumar on अभिषेक ने सेल्फ डिफेंस में हासिल की ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डान की पॉजिशन
  3. sanjay kumar- hiasr M-9467159004 on बैंक ने खाते से काटी गई ₹354 राशि ब्याज साहित लौटाने के आदेश, ₹6000 खर्च व हर्जाना देने के भी आदेश
  4. Kapil Agarwal on हिसार में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया सुसाइड, करोड़ों का था कर्ज
  5. इतिहास में आज, शनिवार 6 मई 2023 - Vision India News on भव्य व परी बिश्नोई का प्री वेडिंग शूट, फैन्स को खूब भाया

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • February 2025
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Business
  • Crime
  • Daily Rashifal
  • Food Zone
  • Haryana
  • Health
  • Hisar
  • India
  • Media – Vision india News
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • World

You may have missed

%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%AA.jpeg?fit=640%2C348&ssl=1
  • Media - Vision india News

हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान

visionindia July 2, 2026 0
ias.png?fit=640%2C794&ssl=1
  • Media - Vision india News

मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक

visionindia June 25, 2026 0
1003806555.jpg?fit=640%2C719&ssl=1
  • Media - Vision india News

टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’

visionindia June 24, 2026 0
1003805438.jpg?fit=640%2C553&ssl=1
  • Media - Vision india News

फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?

visionindia June 24, 2026 0

AF themes

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

All Themes Plan

Recent Posts

  • हिसारवासियों के लिए बड़ी खबर: डबल फाटक पर अंडरपास की जगह अब बनेगा ओवरब्रिज, भूजल स्तर के कारण बदला प्लान
  • मानसून से पहले एक्शन में हरियाणा सरकार: IAS-HCS अधिकारी खुद करेंगे नालों की सफाई का रियलिटी चेक
  • टोल मैनेजर मर्डर की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट में लिखा- ‘हमारे दुश्मनों की मदद करता था, इसलिए मारना पड़ा’
  • फिर चलेगा बुलडोजर: हिसार, फतेहाबाद और हांसी में 2 जुलाई से टूटेंगे अवैध रैंप-बाउंड्री; देखें आपके सेक्टर का नंबर कब?
  • हरियाणा के हर जिले में बनेगा ‘मॉडल रोड’, QR कोड से पता चलेगी सड़क की जानकारी

Categories

Business Crime Daily Rashifal Food Zone Haryana Health Hisar India Media - Vision india News News Newsbeat Politics Science Sports Stories Tech World
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
  • About
  • Blog
  • Contact
  • CoverNews
  • Home
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
%d