🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण (अधिकमास)
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- द्वितीया – 24:31 तक
🗒पश्चात्- तृतीया
🌠नक्षत्र- पुष्य – 07:58 तक
🌠पश्चात्- आश्लेषा
💫करण- बालव – 15:20 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- वज्र – 10:24 तक
✨पश्चात्- सिद्धि
🌅सूर्योदय- 05:34
🌄सूर्यास्त- 19:19
🌙चन्द्रोदय- 06:40
🌛चन्द्रराशि- कर्क – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:27 से 14:10
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष
🔅आज बुधवार को 👉श्रावण (अधिकमास) सुदी द्वितीया 24:31 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्र दर्शन शुभ , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:58 से , राजयोग 07:58 तक , प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती , श्री जयंत विष्णु नार्लीकर जन्म दिवस , लेफ्टिनेंट राजीव संधू बलिदान दिवस (महावीर चक्र सम्मानित) व बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) सुदी तृतीया पूर्णरात्रि।
🎯आज की वाणी
🌹
प्राप्तव्यमर्थं लभते मनुष्यो
देवोऽपि तं लङ्घयितुं न शक्तः।
तस्मान्न शोचामि न विस्मयो मे
यदस्मदीयं न हि तत्परेषाम् ॥
भावार्थ👉
मनुष्य को जो प्राप्त होना होता है, वह उसके भाग्य में है। उसका उल्लंघन करने में देवता भी समर्थ नहीं हैं इसलिए मुझे न आश्चर्य है और न शोक क्योंकि जो मेरा है वह किसी दूसरे का नहीं हो सकता है॥
🌹
19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।
1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)
1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
1982 – अमेरिकी नागरिक डेविड एस डोड्ज को लेबनान में बंधक बना लिया गया।
1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की।
2013 – इराक के दियाला प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये।
1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2001 – ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
2019 – इलाहाबाद हाई कोर्ट की पूर्णपीठ ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका ने भारत के साथ 91.26 मिलियन डॉलर की लागत से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे खंड में पटरियों के उन्नयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया।
2019 – जर्मनी के सुहेल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप खत्म हो गया। टूर्नामेंट में भारत 10 स्वर्ण पदक के साथ टॉप पर रहा।
2020 – करीब 78 टन वजनी मशीन को लेकर महाराष्ट्र से एक साल पहले निकला ट्रक केरल के तिरुवनंतपुरम विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचा।
2020 – असम सरकार ने घोषणा की कि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई।
2021 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से लगभग 30 लोगों की मौत हुई।
2021 – इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में बम धमाके में लगभग 25 लोगों की मौत व दर्जनों अन्य घायल हुए।
2021 – डॉक्टर कम्भमपति हरी बाबू को मिजोरम के नए राज्यपाल की शपथ दिलाई।
2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने चौथा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति व्याख्यान दिया।
19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति😂
1814 – रिवॉल्वर का आविष्कार करने वाले सैमुअल कोल्ट ।
1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।
1881 – जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर ।
1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी ।
1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
1900 – खूबचंद बघेल – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
1948 – राधाबिनोद कोइजम – मणिपुर के 10वें मुख्यमंत्री थे।
1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1956 – जिया मोदी एक भारतीय कानूनी सलाहकार।
19 जुलाई को हुए निधन
1963 – एनी मसकैरिनी संविधान सभा की सदस्य थी।
1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
1988 – लेफ्टिनेंट राजीव संधू महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
2018 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
2021 – श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगालि जीवोत्तम मठ के श्रीमद विद्याधिराज तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी का निधन हुआ।
19 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती।
🔅 श्री जयंत विष्णु नार्लीकर जन्म दिवस।
🔅 लेफ्टिनेंट राजीव संधू बलिदान दिवस (महावीर चक्र सम्मानित)।
🔅 बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।
कृपया ध्यान दें जी
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
About The Author














